खबरेंदेवरिया

देवरिया में तमंचे पर डिस्को : अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, महुआडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deoria News : देवरिया जिले की महुआडीह थाना पुलिस ने (Mahuadih Thana Police) क्षेत्र में अवैध असलहे के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर फोटो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत था और यूजर्स ने उस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

दरअसल जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के रहने वाले भीम यादव ने अवैध असलहे के साथ अपनी एक फोटो 2 नवंबर, 2022 को सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। देखते-देखते फोटो वायरल हो गई और लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भारी संख्या में यूजर्स ने देवरिया पुलिस (Deoria Police) से भीम यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इसे संज्ञान में लेते हुए महुआडीह पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को महुआडीह के थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ आरोपी भीम यादव को चिउरहा खास नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। महुआडीह के एसएचओ ने बताया कि अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल अवैध हथियारों के साथ नाच गाना और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का ट्रेंड तेजी से चल पड़ा है। बीते दिन ही जनपद की भलुअनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसका अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

Related posts

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला : वेटिंग में चल रहीं अनुज मलिक और गौरव को भी मिली तैनाती

Pushpanjali Srivastava

डीएम ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण : किसानों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम, शिकायत होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 25 अगस्त को किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी महत्वपूर्ण रणनीति, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर भड़की भाजपा : देवरिया में फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Rajeev Singh
error: Content is protected !!