खबरेंदेवरिया

देवरिया में अजब प्रेम की गजब कहानी : साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अकेले फरार, प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर

Deoria News : देवरिया जिले के खुखुंदू क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाता रहा। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने और साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा है। अब प्रेमी पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे लेकर गांव से फरार हो गया। 4 महीने तक दोनों गायब रहे। अब 3 दिन पहले यह प्रेमी जोड़ा वापस गांव आया। वापस आने पर युवती ने युवक से शादी करने और साथ रखने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही अब अकेले घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

प्रकरण खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक युवती को गांव के ही एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा, तो साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। हर जोड़े की तरह अपनी नई दुनिया बसाने के लिए दोनों 4 महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह हरियाणा में रहे।

3 दिन पहले दोनों वापस खुखुंदू क्षेत्र के गांव पहुंचे। वापस आने पर युवती ने शादी करने के लिए कहा तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। साथ ही प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दी। अब प्रेमी अकेले घर छोड़कर फरार हो गया है। खुखुंदू के थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उधर पूरे गांव और इलाके में इस लव स्टोरी की चर्चा आम है।

Related posts

डीएम बोले : बायोफ्लॉक मछली पालन से खुल रही तरक्की की नई राह, लाखों कमा रही देवरिया की ये महिला मत्स्य पालक

Satyendra Kr Vishwakarma

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में टॉप 10 बदमाश और शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क, इन धाराओं में दर्ज हैं 16 मामले

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव : परिणाम से बसपा में उत्साह, मायावती बोलीं- सिर्फ हम में भाजपा को हराने की जमीनी शक्ति है

Abhishek Kumar Rai

एक और प्रोजेक्ट में घोटाला : डीएम और एसपी की जांच में फेल हुआ यूपीपीसीएल का निर्माण, जांच समिति गठित, देखें Video

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!