उत्तर प्रदेशखबरें

कानपुर देहात की सनसनीखेज घटना पर भड़की कांग्रेस : किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की घटना ने अब सियासी मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया मे लोगों के आक्रोश के साथ अब विपक्ष दल के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में नेताओं ने राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि,पुलिस ने उन्हें कांग्रेस कार्यालय के पास ही बैरिगेटिंग लगाकर रोक दिया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने निशाना साधते हुए कहा कि आखिर सरकार करवाई में इतनी देरी क्यों कर रहीं है।

कांग्रेस का सरकार से सवाल
कांग्रेस के नेताओं ने राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस कर्मियों ने बैरिगेटिंग लगा कर उन्हे रोका। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा था। पार्टी के नेताओं का कहना है कि आखिर सरकार न्याय में इतनी देरी कैसे कर रही है। आखिर कुछ दोषियों के ऊपर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। अब तक डीएम नेहा जैन, एसडीएम समेत कई लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है की अब तक सिर्फ दो लोगो की गिरफ्तारी की गई है। बाकी अन्य अफसर और कुछ अन्य पुलिसकर्मी फरार है। आखिर इस संगीन घटना के लिए सरकार कब एक्शन मोड पर आयेगी।अफसरों के खिलाफ़ कब करवाई की जायेगी। पार्टी के नेताओं का कहना है कि हम शांतिपूर्वक सरकार तक अपनी बात को पहुंचाना चाहते है जिससे पीड़ित परिवार की मदद हो सके। मृतक मां और बेटी को न्याय मिल सके।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : पीओएस मशीन से खाद की बिक्री का हिसाब रखेगी योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai

रालोद में 4 पदों पर नियुक्ति : गन्ना मूल्य को लेकर सरकार पर हमलावर हुए रामाशीष राय, दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, नवाब सिंह नागर सहित इन हस्तियों ने की शिरकत

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : यूपी बोर्ड परीक्षा के जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!