खबरेंदेवरिया

बीजेपी किसान मोर्चा ने 100 कृषकों को मुफ्त बीज वितरित किया : एमएलए शलभ मणि बोले-किसानों के लिए काम कर रही सरकार

Deoria News : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने सदर विधानसभा के देहात मण्डल के खरजरवा में विभिन्न गांवों से आये हुए 100 किसान भाइयों को सरसो का बीज वितरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (Deoria Sadar MLA Shalabh Mani Tripathi) ने कहा कि किसान भाई खेती के माध्यम से अन्न उगाकर मानव को जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Government) की सरकार किसानों के हित मे निरन्तर कार्य कर रही है।

सरकार किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी कर रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार ने कम बरसात होने से प्रभावित किसानों के लिये निःशुल्क सरसो का बीज उपलब्ध कराया है, जिससे किसान लाभान्वित होंगे।

भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन वकील सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह, शुभम त्रिपाठी, अंशु चौरसिया, महेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां : योगी सरकार के इन अभियान से बदल रहे हालात

Shweta Sharma

UP Election 2022 : सपा में शामिल हुए बसपा के राम अचल राजभर और लालजी वर्मा, अखिलेश बोले- बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस तटबंध पर रहेगी विशेष निगरानी : डीएम ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

6 वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को दी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

Rajeev Singh

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav

सीडीओ की जांच में 68 कर्मचारी मिले अनुपस्थित : सभी का वेतन बाधित, बीडीओ से जवाब तलब

Rajeev Singh
error: Content is protected !!