खबरेंदेवरिया

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया की बैठक में बनी रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मण्डल (Bhartiya Janta Party Deoria) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक गरुलपार नगर कार्यालय पर हुयी। जिसमें 28, 29 तथा 30 अक्टूबर को निकाय चुनाव की तैयारी के लिये होने वाले बूथों की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका निकाय चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि इलेक्शन को देखते हुए पार्टी अगले माह तीन से चार बार घर-घर सम्पर्क अभियान चलाएगी। इसकी योजना रचना बूथ की इन बैठकों में बना ली जाये, ताकि संपर्क अभियान को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिये सबसे महत्वपूर्ण स्थान बूथ है। अगर हम सभी अपना अपना बूथ जीत गये, तो चुनाव जीत जायेंगे। इसलिये सभी लोगों को चुनाव तक अपने बूथ को ही जिला, मण्डल और शक्ति केंद्र मानकर काम करना होगा। ताकि पार्टी को 100 प्रतिशत सफलता मिल सके।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि सभी बूथों पर बैठक के लिये नगर के एक-एक प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। बैठक लेने जाने वालों में शक्ति केंद्र संयोजक और उसके ऊपर के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को लगाया गया है। बैठक में अम्बिकेश पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अतुल पासवान नन्हे, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, मिथिलेश मिश्र, मन्ना सिंह, रत्नेश्वर गर्ग आदि रहे।

Related posts

International Day of Yoga 2022 : देवरिया में 5 लाख लोग करेंगे योग, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनाया प्लान, जानें

Abhishek Kumar Rai

BREAKING: देवरिया में दो पक्षों में खूनी भिडंत, एक की पीट-पीट कर हत्या, 6 गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

क्या फिर टलेंगे यूपी में निकाय चुनाव ! हाईकोर्ट ने 4 दिन में OBC आयोग की रिपोर्ट अपलोड करने को कहा

Abhishek Kumar Rai

Awards : पद्म और अन्य पुरस्कारों के लिए शुरू हुआ पोर्टल, जानें तिथियां और आवेदन का तरीका

Harindra Kumar Rai

Amrit Mahotsav : सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत वीरों और परिजनों को किया सम्मानित, उनके योगदान की दिलाई याद

Sunil Kumar Rai

स्मार्ट क्लास से यूपी की शिक्षा प्रणाली में आएगा बड़ा बदलाव : एससीईआरटी सिलेबस बेस्ड डिजिटल कंटेंट होगा उपलब्ध

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!