खबरेंदेवरिया

DEORIA : युवा कल्याण विभाग गांवों को बनाएगा जागरूक, बनी ये रणनीति

Deoria News : युवा कल्याण विभाग की बैठक विकास भवन में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतेश कुमार राय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण परिषद (राज्य मंत्री) डॉ विभ्राट चंद कौशिक ने सभी ब्लॉक स्तरीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों को संबोधित किया।

गठन कराया जाए

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप युवा कल्याण विभाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रत्येक विकास खंड में योग कराने की व्यवस्था करें। नव युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों के गठन की संख्या में बढ़ोत्तरी हो। गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सम्मानित लोगों तथा खेल से जुड़े हुए लोगों से मिलकर नवयुवक दलों का अधिक से अधिक गठन कराया जाए।

किसी के बहकावे में न आएं

उन्होंने कहा कि आज के युवा देश के कर्णधार हैं। वे किसी बहकावे में ना आएं तथा सही चीजों को सोच-समझकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करें। सरकार की तरफ से चलाई जा रही युवाओं के लिए सभी योजनाएं उनके हित में है। उनके शुभ के लिए हैं। बैठक में राजेश कुमार, विश्वनाथ कानून, वसुधा पांडे, कुंवर बहादुर यादव, निखिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

लार युवा मोर्चा ने लोकनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि : वंचित वर्ग के नेता को किया याद

Abhishek Kumar Rai

Deepawali 2021 : सीएम योगी ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं, 48 लाख परिवारों की दिवाली खास बनाने की अपील की, जानें कैसे

Harindra Kumar Rai

समस्या : आवारा कुत्तों से परेशान निवासियों ने नसबंदी और मुआवजे की मांग की, सीईओ ऋतु महेश्वरी को लिखा खत

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh

देवरिया में मनाया गया Bhartiya Bhasha Utsav : डीएम बोले-संगम साहित्य देश की साझी सांस्कृतिक विरासत

Rajeev Singh

डीएम अखंड प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई : 5 अधिकारियों का जून का वेतन रोका, अन्य को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!