खबरेंदेवरिया

पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग 3 नवंबर तक होगा दुरुस्त : स्थानीय लोगों के लिए सेमरौना से बना रास्ता, डीएम ने काम में तेजी लाने का दिया आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में एप्रोच मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर आवाजाही योग्य बनाया जाये। डीएम ने मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रयास किया जा रहा है
बैठक में पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गोर्रा नदी के जलस्तर एवं तेज प्रवाह की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। नदी एप्रोच मार्ग के नये स्थानों पर कटान कर रही है, जिसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की मिट्टी गीली हो गई है। सबसे पहले मिट्टी को स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आगामी 3 नवंबर की सायंकाल तक एप्रोच मार्ग को आवागमन योग्य बना लिया जाएगा।

रूट डायवर्जन का साइनएज लगाया जाएगा
जिलाधिकारी ने रुद्रपुर के आदर्श चौराहा के दृश्य स्थल पर पुल के मरम्मत कार्य जारी होने की वजह से रूट डायवर्जन होने का साइनएज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइनएज से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक पिड़रा पुल से वापस नहीं आना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पचलड़ी, रमपुरवॉ, सुल्तानी, पलियॉ, भेलऊर, जगदीशपुर, बहोरा दलपतपुर, नरायनपुर गांव आदि के निवासी नरायनपुर पुल से वाया सेमरौना पुल होते हुए आदर्श चौराहा तक जा रहे हैं।

पुलिस के जवान तैनात रहेंगे
जिलाधिकारी ने पचलड़ी से नरायनपुर पुल तक के डायवर्जन मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस के जवानों की तैनाती की जाए। उन्होंने तटबंध से होकर जाने वाले इस मार्ग के प्रारंभिक दो किलोमीटर की मरम्मत कराने के संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को निर्देशित किया।

मरम्मत कार्य हो रहा है
जिलाधिकारी ने कहा कि पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग पर हुए कटान की वजह से लोगों को आवाजाही में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

ये अधिकारी हुए शामिल
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, सीओ जिलाजीत, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA : सीडीओ रवींद्र कुमार की किसानों से अपील, सभी कराएं फसल बीमा, इन केंद्रों पर करें संपर्क

Sunil Kumar Rai

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

यूपी : भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को खास बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

Abhishek Kumar Rai

बीएसए देवरिया ने इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण : विद्यालय में नहीं मिला कोई बच्चा, ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Rajeev Singh

जल जीवन मिशन की हकीकत : ग्रामीणों ने सीडीओ को गिनाईं समस्याएं, लीक हो रहे पाइप से पानी की आपूर्ति बाधित, दो एजेंसी पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!