खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात,’ इसलिए कार्यक्रम रहा खास

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर टेलीविजन, रेडियो, सोशल मीडिया, नमो एप के माध्यम प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। इसी क्रम में महाराजा अग्रसेन शक्ति केंद्र के बूथ नम्बर 248 पर मन की बात सुनने के बाद मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जो रोचक बात है वो ये है कि देश के प्रधानमंत्री जो राजनीतिक में उच्च स्थान पर बैठै हैं, उन्होंने मन की बात के 89 संस्करण होने के बावजूद आज तक इस कार्यक्रम में राजनीति की बात नहीं की है। ये इस कार्यक्रम की विशेषता है।

आज के संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की बात की, फिर स्वच्छता की बात की। भारत के लोग देश को मजबूत करने के लिए कैसे-कैसे क्या प्रयास कर रहे हैं, उसकी भी चर्चा की। साथ ही गांव में मीठा पानी पहुंचे इसके लिए किसने प्रयास किया है इसकी भी प्रधानमंत्री ने चर्चा की।हमारे देश में इस बार ‘अमृत महोत्सव’ को ध्यान में रखते हुए देश के 75 प्रमुख स्थानों पर भी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन होगा। इसकी भी चर्चा प्रधानमंत्री ने किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कई संगठन और देशवासी द्वारा अपने-अपने स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र की खास जगहों पर कुछ न कुछ योग दिवस पर करने की कर रही तैयारीयों पर भी चर्चा किया।

अच्छा माध्यम है
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गौंड ने कहा कि भाजपा इस कार्य में लगी है कि समाज जागृत हो और गैर राजनीतिक विषयों के साथ आगे बढ़े। बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रयास को पार्टी की तरफ से संचालित किया जा रहा है। कोरोना महामारी ने हम सभी को एहसास कराया कि हमारे जीवन मे स्वास्थ्य का कितना बड़ा महत्व है और इसमें योग बहुत अच्छा माध्यम है, इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान नवीन प्रकाश, संतोष कुमार, प्रदीप गौंड, अर्जुन राजभर, राजन मल्ल, तेजबहादुर पाल, शुभम मणि, राजन सोनकर, राजन मल्ल, सन्नी शाही, राहुल शास्त्री, दुर्गेश कुमार, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

बाल गृह के बच्चों को टूर कराएगा रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल : बैठक में कार्यक्रमों पर हुई मंथन, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : टीचर्स डे पर भाजपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित, समाज में उनके योगदान को सराहा

Abhishek Kumar Rai

दुःखद : आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, देवरिया के युवक की कुशीनगर में हत्या

Abhishek Kumar Rai

डबल इंजन सरकार में अयोध्या अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!