खबरेंदेवरिया

अमारी गांव में मारपीट : पुलिस ने एक परिवार के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जानें पूरा मामला

Deoria News : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Police) के अमारी झांगा गांव (Amari Jhanga Village) के एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मामला मारपीट से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक देवरिया-हाटा रोड (Deoria-Hata Road) पर स्थित महुआडीह थाना क्षेत्र के अमारी झांगा गांव निवासी शुभकरन चौहान पुत्र सुंदर चौहान ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। इसमें पीड़ित ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

शुभकरन ने तहरीर में लिखा है कि भूमि विवाद में उसके पड़ोसी ने अपने पूरे परिवार सहित पीड़ित के परिवार के साथ मारपीट की। इसमें उनके परिजनों को चोट आई है।

शिकायत पर महुआडीह पुलिस ने शंभू चौहान पुत्र गंगराज चौहान, शैलेश चौहान पुत्र शम्भू चौहान, बंधनी पत्नी शम्भु चौहान, संजू चौहान व उनकी पुत्रवधु के खिलाफ धारा 147, 323, 352, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद काफी वक्त पहले से चल रहा है।

Related posts

यूपी में योग्य ही बनेगा थानाध्यक्ष : लिस्ट बनाकर अपराधियों पर होगा एक्शन, पढ़ें सीएम योगी के महत्वपूर्ण आदेश

Abhishek Kumar Rai

जनपद स्तरीय खेलों का हुआ समापन : कुश्ती में बैतालपुर के पहलवानों ने दिखाया दम, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने इस स्कीम में सोशल मीडिया के प्रयोग पर दिया जोर : लापरवाह संस्थाओं से होगी रिकवरी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सहायता प्राप्त विद्यालयों के 15 लाख छात्रों के लिए एक अरब की धनराशि जारी, बेसिक शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

रैनबसेरों की तैयारी : डीएम का सख्त आदेश-कोई भी खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!