खबरेंदेवरिया

DEORIA : बलिया बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि, जानें आज का इतिहास

Deoria News : देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर बलिया बलिदान दिवस के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि अगस्त क्रांति 1942 में बलिया अकेला था, जहां के क्रांतिकारियों ने 19 अगस्त को जिले को आजाद घोषित कर अपनी सरकार बना ली थी। इस दिवस को बलिया बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गौरवशाली दिन है

उन्होंने कहा कि बागी बलिया के सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत देकर ब्रिटानी हुकूमत से लोहा लेते हुए जिला कारागार का दरवाजा खोल जेल में बंद अपने साथी क्रांतिकारियों को आजाद कराया था। आज का दिन बलिया ही नहीं पूरे यूपी और पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन है।

नाम रखा गया स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र

जिला महामंत्री ने कहा, बागी बलिया के सपूतों ने न सिर्फ ब्रिटिश सरकार को उखाड़ने का काम किया, बल्कि बलिया को राष्ट्र घोषित कर यहां एक समानांतर सरकार भी बनाई, जिसका नाम रखा गया स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र।

बलिया का खास स्थान रहा 

किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बलिया की धरती को ऐसे ही बागी बलिया नहीं कहा जाता है। चाहे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात हो या फिर उनसे लोहा लेने की, महर्षि भृगु की धरा के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और देश की आजादी से पांच साल पहले ही आजाद भारत माता का दर्शन कर लिया। बागी बलिया चित्तू पांडे की अगुवाई में आज ही 1942 को आजाद घोषित हो गया था।

ये हुए शामिल         

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित कुमार दूबे ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्र, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल, अजित मिश्र, ओम तिवारी, प्रवीण तिवारी, सन्नी शाही, राहुल कुमार आदि रहे।

Related posts

National Doctors Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ऐसे जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए कोटा सिस्टम खत्म, केवीएस ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या बदला है

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के हर कॉलेज के एक अध्यापक को रेडक्रॉस देगा फर्स्ट एड ट्रेनिंग : डीएम ने की सोसायटी के योगदानों की सराहना

Shweta Sharma

किसान मोर्चा के एक साल : भाजपा ने देवरिया की सभी विधानसभा में कैंप लगाकर किया मुफ्त इलाज, शलभ मणि बोले-सेवा कार्य कर रहा मोर्चा

Abhishek Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे का गोली लगने से निधन, हर भारतीय का दिल उदास, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Abhishek Kumar Rai

जानें विकास कार्यों में देवरिया का हाल : सीडीओ की समीक्षा में इन अफसरों पर गिरी गाज

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!