खबरेंदेवरिया

देवरिया में 1490 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 2492 उपकरण : 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल होंगी वितरित, जानें तिथियां और स्थान

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल एवं अन्य आवश्यक सहवर्ती उपकरण वितरण की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 22, 23 एवं 24 जुलाई को जनपद के कुल 1,490 दिव्यांगजनों को 2,492 सहवर्ती उपकरण एवं 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अक्टूबर 2021 में एम्लिको के सहयोग से एडिप योजनांतर्गत व्यापक सर्वे किया गया था, जिसमें दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी कुर्सी, बैसाखी छड़ी, सेलेटर, लेप्रोसी मरीज के लिए एडीएल किट, एमएसआईडी किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया था।

उस समय चिन्हित व्यक्तियों को एक पर्ची भी दी गई थी। यदि चिन्हित लाभार्थी के पास उक्त स्लिप उपलब्ध हो तो उसे उपकरण प्राप्त करने के दिन सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से लाये। किंतु, किसी शख्स को मिली स्लिप खो गई हो तो वो उपकरण प्राप्त करने के दिन अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड लेकर आये। डाक्यूमेंट्स से मिलान करने के उपरांत उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत मिलने वाले उपकरणों से दिव्यांगजनों को अत्यंत सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपकरणों का वितरण लोकसभावार किया जाएगा। 22 जुलाई को आईटीआई देवरिया में, 23 जुलाई को बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में एवं 24 जुलाई को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर हॉल रुद्रपुर में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को पूरे कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसओ संजय पांडेय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा किसान मोर्चा ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री को बताया प्रणेता

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की देवरिया में विकास कार्यों की समीक्षा : इन विभागों को दिए आदेश, मांगी ये रिपोर्ट

Swapnil Yadav

सीएम योगी का सख्त आदेश : सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर

Rajeev Singh

वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए आज चल रहा विशेष अभियान : हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, भरने होंगे ये फॉर्म

Sunil Kumar Rai

यूपी : 26 मई को बजट पेश करेगी योगी सरकार, सीएम ने सदस्यों को दी ये सलाह

Abhishek Kumar Rai

Ayushman Bharat Yojana : यूपी के डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा योजना का लाभ, पढ़ें इससे जुड़ी हर जानकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!