अन्यखबरें

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Jaipur : उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड (Kanhaiya Lal Murder Case) में गिरफ्तार 4 आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक नामित अदालत ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया। एनआईए मामले की छानबीन कर रही है।

गिरफ्तार किया गया

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चारों आरोपियों को शनिवार को एनआईए की नामित अदालत में पेश किया गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को हत्या के कुछ घंटों बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ को कथित तौर पर कन्हैया की दुकान की रेकी करने और हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

हमला कर दिया

एक वकील ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड में 12 जुलाई तक भेज दिया। अदालत परिसर में पुलिस के भारी प्रबंध किये गये थे। हालांकि वकीलों के एक समूह ने आरोपियों पर हमला किया,  उनके कपडे फाड़ दिये और अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर लातों और घूसों से हमला किया। 

पुलिस ले गई

पुलिस जब आरोपियों को अदालत से वापस लेकर जा रही थी, तो आक्रोशित वकीलों ने अदालत के बाहर आरोपियों पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और वहां से ले गई।

Related posts

पहल : यूपी के स्कूलों में चलेगी ट्रैफिक नियमों की क्लास, बच्चे लोगों को करेंगे जागरूक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सीएमओ ऑफिस के बाबू सस्पेंड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांगी रिपोर्ट, अन्य पर भी गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

यूपी एंटी रोमियो स्क्वायड ने 30 लाख से अधिक स्थानों पर की चेकिंग : दर्ज किए 7000 से अधिक मुकदमे, सीएम योगी के आदेश पर…

Rajeev Singh

15 साल बाद जिंदा लौटा युवक : परिजनों ने मृतक मान नदी में बहा दिया था, पढ़ें देवरिया से जुड़ा अद्भुत चमत्कार

Laxmi Srivastava

देवरिया में लगाए जाएंगे 3148860 पौधे : जिलाधिकारी ने विभागों का तय किया टारगेट, लोगों से भी की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!