खबरेंदेवरिया

देवरिया की दो बड़ी खबरें : पटाखों की ब्रिकी के लिए लेनी होगी अनुमति, 20 अक्टूबर से होगा मुफ्त राशन का वितरण

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने दीपावली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी के लिए बने बनाये छोटे पटाखों की ब्रिकी के लिए अस्थाई एवं अंशकालिक अनुमति 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक के लिए पूर्व की भांति निर्गत किये जाने के लिए संबंधित तहसील क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया है। इसके लिए जो व्यक्ति आवेदन पत्र प्रस्तुत करेंगे, उसकी जांच अग्निशमन अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस थाने से कराई जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया है कि स्थानीय थानाध्यक्ष, अग्निशमन अधिकारी एवं संबंधित उप मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेगें कि बिना अनुमति पत्र के कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी के बने बनाये पटाखों आदि का बिक्रय न करने पाये। आतिशबाजी की समस्त दुकान उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक से जारी और प्रसारित नियम के अनुरुप सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने क्षेत्र में आबादी से दूर खुले प्रांगण में ही खोली जाए। अग्निशमन अधिकारी वहां पर सुरक्षा के सभी इंतजाम सुचारु रुप से सुनिश्चित करेंगे।

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना : 20 अक्टूबर से होगा मुफ्त राशन का वितरण, चीनी के लिए चुकानी होगी कीमत

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह अगस्त 2022 के सापेक्ष आवंटित ख़ाद्यान्न (चावल) का माह अक्टूबर में 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य निःशुल्क वितरण कराया जायेगा।

अन्त्योदय कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट (व्यक्ति) के सापेक्ष 5 किग्रा खाद्यान्न (चावल) निःशुल्क एवं चीनी प्रति कार्ड 3 किग्रा 18 रुपए प्रति किग्रा दिया जायेगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट (व्यक्ति) के सापेक्ष 5 किग्रा खाद्यान्न (चावल) निःशुल्क वितरित किया जायेगा। जनपद के समस्त कार्डधारकों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने उचित दर की दुकान से उपरोक्तानुसार मात्रा में आवश्यक वस्तुएं निर्धारित तिथि के दौरान प्राप्त करें।

Related posts

सफाई मित्रों को सम्मानजनक मानदेय के लिए गठित होगा बोर्ड : सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर में अभिनेता रवि किशन का हुआ जोरदार स्वागत : एमपी रविंद्र कुशवाहा संग दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा

Sunil Kumar Rai

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

अमल हुआ तो देवरिया के स्कूलों का हो जाएगा कायाकल्प : डीएम ने शिक्षा विभाग को दिया बड़ा लक्ष्य, बताए टारगेट हासिल करने के उपाय

Sunil Kumar Rai

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Abhishek Kumar Rai

14 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक : सभी मेडिकल स्टोर्स को जारी हुआ नोटिफिकेशन, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!