खबरेंदेवरिया

वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

-5 जुलाई से शुरू होगा वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022

-शासन ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को नामित किया नोडल अधिकारी

-जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की अभियान के तैयारियों की समीक्षा

-माइक्रोप्लान क्रियान्वित करने का दिया निर्देश

Deoria News : प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनपद में 33,03,774 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

समीक्षा की

पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन ने प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को देवरिया का नोडल अधिकारी नामित किया है। यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार –

-5 जुलाई को जनपद में 23 लाख 59 हजार पौधे

-6 जुलाई को 2.37 लाख   

-7 जुलाई को 2.35 लाख एवं

-15 अगस्त को 4.71 लाख पौधे रौपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

26 विभागों के साथ सामाजित सहभागिता होगी

वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 में प्रशासन के कुल 26 विभागों के साथ एनजीओ, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, व्यापार मंडल, किसान उत्पादक संगठन आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाएगा।

खुदाई पहले ही सुनिश्चित कर लें

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को पौधारोपण के लिए माइक्रोप्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष इंडेंट भेजकर वन विभाग की पौधशालाओं से पौधे की उठान शुरू कर उसे चिन्हित स्थलों पर पहुंचाना प्रारंभ कर दें, जिससे सभी चिन्हित स्थलों पर पौधे समय से पहुंच जाये। सभी विभाग अपना-अपना माइक्रोप्लान तैयार कर लें और पौधारोपण के लिए चिन्हित स्थलों पर कार्मिकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लें। लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढों की खुदाई पहले ही सुनिश्चित कर लें।

कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए

जिलाधिकारी ने रोपित पौध, पौध स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जियो टैगिंग कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार- प्रासार कर आमजन को भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सामाजिक वानिकी प्रभाग, देवरिया के प्रभारी निदेशक जगदीश आर, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, उपनिदेश कृषि डॉ राजेश कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

आधार ने बिछड़े दिव्यांग को परिवार से मिलाया : 6 साल पहले हुआ लापता, नागपुर में ऐसे मिला सुराग

Sunil Kumar Rai

देवरिया की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित : अलका सिंह को फिर मिला मौका, पढ़े पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में वैक्सीन से 30365 बच्चे वंचित : दो दिन और चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा, जानें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai

चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी : देवरिया में 36 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया प्रशासन का दावा : हीट वेव से नहीं हुई कोई मौत, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!