खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela : देवरिया में 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, ये बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती, गवर्मेंट पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन  कार्यालय देवरिया जीआईटीआई कैम्पस (Government ITI Campus Deoria) में 21 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित करेगा।

निजी क्षेत्र की कम्पनी डाबर आयुर्वेदिक इण्टर प्राइजेज, एचडीएफसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हरबल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हैये सभी कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी। रिक्त पदों पर चयन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

इस योग्यता एवं उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को 10.30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ उक्त रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रुपये 8500-15000 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि कम्पनी अग्रवाल एसोसिएट फिरोजाबाद 21 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में पूर्वान्ह 11 बजे से सभी व्यवसाय (कोपा ट्रेड को छोड़कर) के तकनीकी योग्यता वाले जनपद के मूल अभ्यर्थियों का प्लेसमेन्ट करेगी। अभ्यर्थियों की उम्र 18-35 वर्ष तक होनी चाहिये। सभी मूल प्रमाण पत्र तथा आईटीआई अंक प्रमाण पत्र के साथ अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर करें आवेदन

प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया दिनेश कुमार गौतम ने बताया है कि राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया एवं राजकीय पॉलीटेक्निक चरियांव बुजुर्ग में संचालित विभिन्न त्रिवर्षीय, द्विवर्षीय डिप्लोमा के लिए निर्धारित रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही प्रवेश के लिए पात्र होगें।

काउन्सिलिंग और प्रवेश संबंधी समस्त सूचना परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in एवं ई-मेल jeecuphelp@gmail.com पर तत्संबधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया में आर्किटेक्चर असिस्टेंट के लिए 42, सिविल इंजीनियर के लिए 4, इलेक्ट्रीकल इंजी (आईसी) (लेटरल इंट्री) के लिए 01, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के लिए 03 तथा इलेक्ट्रानिक्स (लेटरल इंट्री) इंजीनियर के लिए 02 सीट रिक्त है।

इसी प्रकार राजकीय पॉलीटेक्निक चरियांव बुजुर्ग में सिविल इंजीनियर (ईपीसी) के लिए 08, मैकेनिकल इंजीनियर एवं मैकेनिकल इंजीनियर (लेटरल इंट्री) के लिए 01-01 सीट तथा इलेक्ट्रीकल इंजीनियर के लिए 04 सीट रिक्त हैं।

Related posts

75 वर्षों बाद पहली बार रोशन हुआ अंधेरे में डूबा यूपी का ये गांव : खिले गांववासियों के चेहरे, सीएम योगी की पहल…

Satyendra Kr Vishwakarma

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

देवरिया के बेपरवाह कर्मचारी : कड़ी कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद गायब रहे वीएलई, दो अफसरों को नोटिस जारी  

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : योगी सरकार ने 9 लाख युवाओं को दिया प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए चलाया खास कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!