खबरेंदेवरिया

PET Exam 2022 : पीईटी लिखित परीक्षा के दिन रहेंगे ये प्रतिबंध, दुकान खोलने की मनाही, जनपद में धारा 144 का होगा पालन

Deoria News : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2022) 2022 की लिखित परीक्षा 15-16 अक्टूबर को 4 पालियों (प्रत्येक दिवस दो पाली प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक) में आयोजित होना है।

धारा 144 लागू रहेगी
परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लगाने के निर्देश संयुक्त प्रदेश सचिव शासन से दिया गया है।

लोग एकत्रित नहीं होंगे
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव ने इसके दृष्टिगत 16 अक्टूबर तक के लिये धारा-144 के अंतर्गत निर्धारित आदेश जारी किया है, जो पूरे जनपद में प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 गज की परिधि में 5 या 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होगें।

अनुमति नहीं होगी
परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार उपकरण एवं आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रश्न पत्र को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

दुकानें बंद रहेंगी
परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा के दिन केन्द्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी को दुकानें, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि दो घंटा पहले खोलने से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 17 अगस्त को धारा-144 के अन्तर्गत पारित आदेश भी प्रभावी रहेगा तथा आदेश उलंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

Related posts

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन और पदाधिकारियों ने की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

अध्यात्म : जंगमवाड़ी मठ में सीएम योगी ने भारत की परम्परा का जिक्र किया, जानें क्यों खास है ये पीठ

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने ली प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की क्लास : दी ये बड़ी नसीहत, स्कूलों में इन एक्टिविटीज को बढ़ाने पर दिया जोर

Rajeev Singh

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के 1148 चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र : अभ्यर्थियों की कामयाबी पर कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 1885 परिषदीय विद्यालयों में लगे 18 हजार पौधे, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए आज थम जाएगा प्रचार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!