खबरेंदेवरिया

लाखों पशुपालकों के लिए बड़ी खबर : हर घर जाकर पशुओं को टीका लगाएगी मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस, कृषि मंत्री ने किया रवाना

Deoria News : यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने रविवार को पशु पालकों की सुविधा एवं उन्नति के लिए दो यूनिट मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस का हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुधन एवं पशुपालकों के हित के प्रति कृत संकल्पित है। इस एम्बुलेंस द्वारा पशुपालकों को उनके घर पर जाकर पशु चिकित्सा टीकाकरण इत्यादि की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस एम्बुलेस का उपयोग विभिन्न संक्रामक रोगों के सीरो निगरानी के लिए भी किया जायेगा।

जनपद में लगभग पांच लाख पशु हैं तथा प्रति एक लाख पशु पर एक मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। शीघ्र ही तीन अन्य एम्बुलेंस भी जनपद को प्राप्त होने के उपरान्त पशु पालकों के हित में संचालित किया जायेगा।

वर्तमान समय में प्रदेश के कुछ जिलों में लम्पी स्कीन बीमारी फैली हुई है। परन्तु जनपद में अभी तक यह बीमारी नहीं है। उस बीमारी के रोकथाम के लिए जनपद में गोवंशों के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मोबाइल एम्बुलेस में एक पशु चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की व्यवस्था है।

इस प्रकार यह एम्बुलेंस एक पशु चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित है, जिसका लाभ पशुपालकों को उनके घर पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। शीघ्र ही इन एम्बुलेंसों की सुविधा टोल फ्री नम्बर 1962 पर डायल कर प्राप्त की जा सकेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएन सिंह, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह सहित पशुपालन विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी के 16 करोड़ गन्ना किसानों ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल, मिल रही कई सहूलियत

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आधार एकत्रीकरण अभियान में देवरिया प्रदेश में दूसरे स्थान पर, अब तक इतने फीसदी लोगों ने दी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री दिनेश खटीक और दानिश अंसारी का जोरदार स्वागत, जिला पदाधिकारियों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

मौका : नमो ऐप के क्विज में टॉप 50 में देवरिया के अंबिकेश पांडेय ने बनाया स्थान, पीएम से करेंगे संवाद

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने सहायक पंचायत विकास अधिकारी लार का वेतन रोका : आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर होने पर लिया एक्शन

Rajeev Singh

मानसून सत्र से पहले सीएम का विपक्ष को संदेश : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!