खबरेंदेवरिया

Deoria News : 11 अधिकारियों ने 11 बच्चों को लिया गोद, उठाएंगे छात्रों की पढ़ाई का खर्च

Deoria News : गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2022) के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) के नेतृत्व में विकास खंड बैतालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जनपद के 11 जनपद स्तरीय अधिकारी पहुंचे।

बच्चों को लिया गोद
मुख्य विकास अधिकारी के गोद लिए गए इस प्राथमिक विद्यालय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर गांधी जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद स्तर के सभी अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन से चिन्हित 11 बच्चों को गोद ले करके उन बच्चों के पढ़ाई के उन्नयन के लिए संकल्प लिया।

काम चल रहा है
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस प्राथमिक विद्यालय को जिला प्रशासन के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों की व्यक्तिगत सहयोग से भी सुंदरीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इस विद्यालय में शौचालय निर्माण, टाइलीकरण आदि कार्य कराए जा चुके हैं।

कार्यक्रम हुए
शीघ्र ही रंग रोगन कार्य, पेंटिंग, आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदरीकरण, पोषण वाटिका को और उत्कृष्ट बनाए जाने, प्री प्राइमरी एजुकेशन की संकल्पना के अनुरूप खेल-खेल में शिक्षण के अनुरूप कक्ष बनाया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने नाटक, नृत्य, एकांकी आदि से समा बांध दिया।

सराहना की
विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद चौबे व सहायक अध्यापक अभय द्वारा किए गए कार्यों की सभी अधिकारियों ने सराहना की। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के हाथों बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाए जा रहे स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में विजेता आंगनबाड़ी केंद्र रुच्चापार के तीन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

आदर्श विद्यालय बनेगा
उक्त अवसर पर उपस्थित विद्यालय के विकास के लिए जनपद देवरिया के सम्मानित नंदलाल जायसवाल, हरेंद्र जयसवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अवगत कराया कि मुख्य विकास अधिकारी के आमंत्रण पर हम इस विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करेंगे।

इन अधिकारियों ने लिया गोद
इस अवसर पर जिला प्रशासन के चिन्हित 11 अधिकारियों में जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, विजय शंकर राय डीसी मनरेगा, विनोद राय जिला विद्यालय निरीक्षक, हरिश्चंद्र नाथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, अविनाश श्रीवास्तव जिला पंचायती राज अधिकारी, कृष्ण कांत राय जिला कार्यक्रम अधिकारी,अजय कुमार कोऑपरेटिव, शशि सिंह श्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

Bhupendra Singh : भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी, सलेमपुर में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 54751 वादों का हुआ निस्तारण : 21 करोड़ से अधिक की राशि का सेटलमेंट, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Rajeev Singh

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Pushpanjali Srivastava

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!