खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

-जनपद के 11 विकास खण्डों के कुल 786 ग्राम पंचायतों में होने वाले सोशल ऑडिट का रोस्टर जारी

-डीएम ने पर्यवेक्षक के रुप में नामित किये हैं जिला स्तरीय अधिकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने जनपद के 11 विकास खण्डों में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का सोशल ऑडिट कराये जाने का रोस्टर निर्धारित कर दिया है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने कहा है कि अफसर अपने रोस्टर के अनुसार निर्धारित ग्राम पंचायतो में सोशल ऑडिट का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेगें।

786 ग्राम पंचायतों का होगा ऑडिट

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 11 ब्लॉक बरहज, भागलपुर, भलुअनी, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, सलेमपुर तथा तरकुलवा में कुल 786 ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत सोशल ऑडिट कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2021-22 की सोशल ऑडिट में जो विकास खण्ड सोशल ऑडिट से आच्छादित नहीं हो सके थे, उन विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों की भी सोशल ऑडिट साथ-साथ ही सम्पादित की जायेगी।

डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 में –

ब्लॉक बरहज के 50 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 06 जून से 30 जुलाई

ब्लॉक भागलपुर के 64 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 06 जून से 23 जुलाई

ब्लॉक भलुअनी के 87 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 31 अगस्त तक

ब्लॉक भटनी के 71 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 27 जुलाई तक तथा

ब्लॉक भाटपाररानी के 67 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 23 जुलाई तक निर्धारित की गयी है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2021-22 में –

ब्लॉक देवरिया सदर के 96 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 03 अगस्त से 08 अक्टूबर

देसही देवरिया के 54 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 28 जुलाई से 21 सितम्बर

गौरी बाजार के 91 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 28 जुलाई से 28 सितम्बर

रामपुर कारखाना के 62 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 06 जून से 23 जुलाई

सलेमपुर के 92 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 28 जुलाई से 08 अक्टूबर तथा

ब्लॉक तरकुलवा के 52 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट की तिथि 06 अगस्त से 24 सितम्बर तक निर्धारित की गयी है। 

Related posts

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज : चुनाव और प्रयागराज की घटना पर दिया करारा जवाब

Swapnil Yadav

नेहा राठौर को अधिकार सेना करेगी सम्मानित : पूर्व आईपीएस बोले-सरकार कर रही तानाशाही

Laxmi Srivastava

यूपी : एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी राज्य के मंदिरों की जानकारी, पर्यटन मित्र संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai

घटिया मसाला और दोयम दर्जे की ईंट : बिना बीम-कॉलम के खड़ी हुई दीवार, जानें देवरिया में कैसे बन रहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!