खबरेंदेवरिया

देवरिया में 7 दिसंबर से शुरू होगा कृषि निवेश मेला : सीडीओ ने तय किए स्थल, पढ़ें ब्लॉकवार तिथियां और केंद्र

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि प्रसार निवेश तथा तकनीकी प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत संचालित कृषि सूचना तंत्र सुदृढीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए योजनान्तर्गत एक दिवसीय खरीफ 2022 में विकास खण्डवार कृषि निवेश मेला के आयोजन के लिए तिथि व स्थल निर्धारित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों को मेले के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि कृषि निवेश मेले में आये कृषकों को कृषि तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ कृषि निवेशों की उपलब्धता, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही योजनाओं में कृषकों को देय अनुदान, कृषि यंत्रों की उपयोगिता, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसलों पर प्रधानमंत्री कृषि बीमा की उपयोगिता आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी। कृषि निवेश मेले में कृषकों की समस्याओं का समाधान विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र देवरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना भाटपाररानी के वैज्ञानिक करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि –
-ब्लाक बनकटा के लिए कृषि निवेश मेला का आयोजन 07 दिसम्बर को मिश्रौली में किया जायेगा।
-इसी प्रकार ब्लाक लार के लिए 08 दिसम्बर को बवनपाली बासदेव
-भागलपुर के लिए 09 दिसम्बर को विकास खण्ड परिसर
-सलेमपुर के लिए 12 दिसम्बर को मलकौली
-भटनी के लिए 13 दिसम्बर को रामपुर बीज भण्डार
-बरहज के लिए 14 दिसम्बर को मिर्जापुर
-भलुअनी के लिए 15 दिसम्बर को सोनबरसा
-गौरी बाजार के लिए 16 दिसम्बर को भृगुसरी
-रुद्रपुर के लिए 17 दिसम्बर को पचलडी कृतपुरा
-बैतालपुर के लिए 19 दिसम्बर को सिरजम देई
-देवरिया सदर के लिए 20 दिसम्बर को सुविखर
-देसही देवरिया के लिए 21 दिसम्बर को विकास खण्ड परिसर
-रामपुर कारखाना के लिए 22 दिसम्बर को विकास खण्ड परिसर
-तरकुलवा के लिए 26 दिसम्बर को भिसवा
-पथरदेवा के लिए 27 दिसम्बर को जूनियर हाई स्कूल तिरमासाहुन तथा
-ब्लाक भाटपाररानी के लिए 28 को विरमापट्टी में कृषि निवेश मेला का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक किया जायेगा।

संबंधित विकास खंडों के खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को मेला प्रभारी नामित किया गया है।

Related posts

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

डीएम की चेतवानी : स्कॉलरशिप से छूटा एक भी छात्र तो संस्थान और अधिकारियों पर गिरेगी गाज, इन विद्यालयों को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस निलंबित : जांच में मिली अनियमितता, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

डीएम ने वर्ष की पहली फरियादी को किया सम्मानित : अधिवक्ताओं को दीं शुभकामनाएं

Rajeev Singh

पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयनित कृषकों को मिलेगा लाभ : करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!