उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

-मुख्यमंत्री ने लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की

-लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यात्रा के लिए सुरक्षित साधनों को ही अपनाएं

-ट्रैफिक उल्लंघन की जानकारी देने के लिए 0522-2390468 तथा 9454402555 नम्बर जारी किए गए

-इस कार्य से ‘112’ सेवा को भी जोड़ा जाए – सीएम

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली तथा ट्रक से यात्रा असुरक्षित है। इसलिए यात्रा के लिए किसी भी दशा में ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक का उपयोग न किया जाए।

कानपुर जाने से पहले की बैठक

मुख्यमंत्री जनपद कानपुर नगर में हुए 02 सड़क हादसों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और घायलों का हालचाल लेने के लिए कानपुर नगर के लिए प्रस्थान से पूर्व, रविवार को अपने सरकारी आवास पर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में परिवहन तथा गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे।

सुरक्षित साधनों को अपनाएं

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य या माल ढुलाई में ही किया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यात्रा के लिए सुरक्षित साधनों को ही अपनाएं।

जागरूक करे परिवहन विभाग

सीएम ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अगले एक पक्ष में बैठकें आयोजित कर पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित परिवहन साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाए। सूचना, लोक निर्माण तथा परिवहन विभागों द्वारा इस संबंध में प्रमुख स्थानों पर जागरुकता के लिए होर्डिंग्स लगाई जाएं।

नंबर जारी किए जाएंगे      

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में परिवहन तथा पुलिस विभाग की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में जनता का सहयोग लिया जाए। इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएं, जिस पर जागरूक नागरिक ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी दे सकें। इस कार्य से ‘112’ सेवा को भी जोड़ा जाए। ट्रैफिक उल्लंघन की जानकारी देने के लिए पुलिस द्वारा इस संबंध में 0522-2390468 तथा 9454402555 नम्बर जारी किए गए हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान, प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वरलू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Pallavi Dey death : लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Abhishek Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर स्टेशन पर शुरू हुआ इन दो मुख्य ट्रेनों का ठहराव : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिखाई झंडी

Rajeev Singh

दुनिया के स्वागत को तैयार काशी : जी-20 समिट की करेगा मेजबानी, इस पूरे महीने जुटेंगी दिग्गज हस्तियां

Shweta Sharma

महिला ने जनता दर्शन में सुबह की शिकायत : डीएम जेपी सिंह के आदेश पर शाम तक दर्ज हुई वरासत

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!