खबरेंदेवरिया

Deoria News : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को दिया पुरस्कार, विशेष रैली को किया रवाना

Deoria News : सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस में जागरूकता लाने तथा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए रविवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2022) के उपलक्ष्य में “विशेष सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया गया।

इस अभियान के अन्तर्गत 02 अक्तूबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय औरा-चौरी के प्रांगण से “विशेष सड़क सुरक्षा रैली” को शलभ मणि त्रिपाठी सदर विधायक (Deoria Sadar MLA Shalabh Mani Tripathi) ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं

कक्षा-6 रोहन (प्रथम), आदर्श (द्वितीय), अनुराग (तृतीय)

कक्षा 7 शोएब (प्रथम),रिया गुप्ता (द्वितीय), पलक (तृतीय)

कक्षा-8 तनु प्रजापति (प्रथम), तनु गुप्ता (द्वितीय), देवेन्द्र (तृतीय) को विधायक ने प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान की।    

कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य तथा छात्रों को एमएलए शलभ मणि ने सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ दिलाई। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

रोडवेज परिसर देवरिया में रविवार को चालक, परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। इसमें आरती झुनझुनवाला ने 45 चालक, परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 9 व्यक्तियों को चश्मा लगाने की सलाह दी गयी।

इस अवसर पर परिवहन विभाग से आशुतोष शुक्ला स० सप (प्रशा) देवरिया, अनिल कुमार तिवारी, (यात्रीकर अधिकारी) देवरिया, प्रदीप यादव सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), संजय (स्काउट गाइड मास्टर) तथा विद्यालय से हेमा त्रिपाठी प्रधानाचार्य, वन्दना राय सहायक अध्यापिका, कविता कुशवाहा, सुमन अनुदेशक उपस्थित रहे। 

Related posts

देवरिया : आवास योजना के लाभार्थियों को इसी महीने जारी होगी किस्त, सीडीओ ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में बढ़ी वन्य जीवों की संख्या : प्रदेश को ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

यूपी में अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं : अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

धनगर समाज ने डीएम से की शिकायत : लेखपाल संघ नहीं मान रहा शासनादेश, जिलाधिकारी ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Sunil Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारेगा देवरिया प्रशासन : डीएम ने गठित की कमेटी, सीडीओ को दी ये जिम्मेदारी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!