खबरेंराष्ट्रीय

दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : जरूरतमंदों को मिला त्योहारों पर गिफ्ट, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएमजीकेएवाई योजना को बढ़ाने की दी मंजूरी

New Delhi : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana – PMGKAY) चरण-7 को अगले तीन महीने की अवधि यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोविड के खात्‍मे के बाद इसके प्रतिकूल प्रभावों और विभिन्न कारणों से असुरक्षा से जूझ रही है, भारत ने अपने यहां समाज के कमजोर वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है और इसके साथ ही भारत आम आदमी के लिए किफायती खाद्यान्‍न की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

यह स्वीकार करते हुए कि लोगों को महामारी के कठिन दौर से गुजरना पड़ा है, सरकार ने पीएमजीकेएवाई की अवधि तीन माह और बढ़ाने का निर्णय लिया है। ताकि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को आने वाले प्रमुख त्योहारों जैसे कि नवरात्रि, दशहरा, मिलाद-उन-नबी, दीपावली, छठ पूजा, गुरुनानक देव जयंती, क्रिसमस, इत्‍यादि के लिए आवश्‍यक सहायता दी जा सके। जिन्‍हें वे समस्‍त समुदाय के साथ मिलकर बड़े उल्लास से मना सकते हैं। इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पीएमजीकेएवाई की अवधि तीन माह और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय संकट के खाद्यान्न की आसान उपलब्धता का लाभ निरंतर उठा सकें।

इस कल्याणकारी योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) (अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवार) के तहत शामिल सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाता है।

पीएमजीकेएवाई के छठे चरण तक भारत सरकार के लिए वित्तीय व्यय लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा है। इस योजना के 7वें चरण के लिए लगभग 44,762 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय को मिलाकर सभी चरणों के लिए पीएमजीकेएवाई का कुल व्यय लगभग 3.91 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

पीएमजीकेएवाई के 7वें चरण के लिए खाद्यान्नों के मामले में कुल आवंटन लगभग 122 एलएमटी होने की संभावना है। चरण 1 से 7 तक खाद्यान्नों का कुल आवंटन लगभग 1,121 एलएमटी है।

पीएमजीकेएवाई पिछले 25 महीनों से चल रहा है-

चरण-1 और 2 (8 महीने): अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक

चरण- 3 से 5 (11 महीने): मई 2021 से मार्च 2022 तक

चरण-6 (6 महीने): अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक

Related posts

दिसंबर तक 90 हजार से अधिक गांवों की घरौनियां होंगी तैयार : योगी सरकार ने लक्ष्य हासिल करने का बनाया प्लान

Rajeev Singh

गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार-2021 : सीएम योगी ने दी बधाई, पीएम मोदी का जताया आभार

Shweta Sharma

Deoria News : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के कैंप में लोगों ने कराया मुफ्त इलाज, इस गांव में लगा शिविर

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : किसानों को अब कम ब्याज दर पर मिलेगा कर्ज, नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बड़े प्रस्ताव को दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Sunil Kumar Rai

आम आदमी का सफर हुआ महंगा : यूपी रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी ढ़ीली होगी आपकी जेब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!