खबरेंदेवरिया

देवरिया के 37 गांवों से गुजरेगा बाईपास : बैतालपुर के बजाय यहां से शुरू होगा मार्ग, पढ़ें गोरखपुर-सलेमपुर बाईपास के लिए प्रस्तावित रूट

Deoria News : लंबे समय से देवरिया शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जारी कवायद के बीच अब प्रशासन ने प्रस्तावित बाईपास (Gorakhpur-Salempur Bypass) के मार्ग में फेरबदल किया है। बैतालपुर की जगह बाईपास रोड सिरजन के पास से निकल कर देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर मुंडेरा गांव के पास कनेक्ट होगा। बाईपास के बनने से देवरिया शहर में लगने वाला जाम काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा। वाहनों को शहर में आने की जरूरत नहीं होगी।

ये है प्लान
बताते चलें कि देवरिया शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए प्रशासन गोरखपुर सलेमपुर मार्ग को बाईपास रोड से जोड़ने की कोशिश में है। यह बाईपास करीब 22.270 किलोमीटर लंबा होगा। पहले इसे देवरिया गोरखपुर रोड पर बैतालपुर से देवरिया सलेमपुर मार्ग पर जोड़े जाने का प्रस्ताव था। लेकिन अब शासन ने बैतालपुर के बजाय सिरजम गांव के पास से नए बाईपास मार्ग के निर्माण को प्रस्तावित किया है। इस बाईपास के निर्माण के लिए देवरिया के 37 गांव के किसानों से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। संबंधित प्राधिकारी गांव की अधिसूचना तैयार कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजेंगे।

इन गांवों से गुजरेगा
प्रस्तावित बाईपास मार्ग पकड़ी बुजुर्ग, पगरा परसिया, रामपुर खुर्द, कुसम्हा वेलवा, गोबराई, मुंडेरा, सुकरौली, अहिलवार बुर्जुग और खुर्द, धनौती, कचुआर, देवरिया मीर, चकरवा धूस, घटैलागाजी और चेती, धनौती खास, पोखरभिंडा, भगौतीपुर, गौरा, धतुरा, बरारी, सझवा, बलुआ, बैतालपुर, गुड़री, इटवा, सिरजम खास, भीमपुर, परसा बरवां, जैतपुरा, मुंडेरा, बांसगांव बुजुर्ग सहित अन्य तप्पा की भूमि से होकर गुजरेगा।

शहर की सड़कों पर दबाव कम होगा
फिलहाल गोरखपुर से बिहार, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, बलिया और कुशीनगर सहित अन्य सीमावर्ती जनपदों को जाने वाले करीब 50 हजार वाहन रोजाना सिविल लाइन मार्ग से आवागमन करते हैं। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ रही है। इस वजह से सिविल लाइन मार्ग पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जाम की समस्या से जनपद के लोगों को रोजाना दो-चार होना पड़ता है। लेकिन नए बाईपास से जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।

नो एंट्री से राहत मिलेगी
इससे कारोबारी लिहाज से भी बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बड़े वाहनों के लिए शहर में नो एंट्री है। उन्हें गोरखपुर रोड पर ओवर ब्रिज और रुद्रपुर मोड़ पर रोका जाता है। लेकिन बाईपास मार्ग बनने से नो एंट्री की समस्या समाप्त हो जाएगी और वाहन हर समय फर्राटा भर सकेंगे।

Related posts

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण, देश के इन हिस्सों में नहीं देगा दिखाई, 5 साल बाद बनेगा अगला संयोग

Shweta Sharma

UP news : वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम को ऐसे किया याद, दिव्यांगजन को दिया ये तोहफा

Sunil Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

खाद्यान्न संकट : साल 2021 में 19 करोड़ लोगों को करना पड़ा भुखमरी का सामना, इन देशों में गंभीर हालात, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त : देवरिया में उर्वरक और बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, धान क्रय केंद्र बढ़ाने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर :  होटल और रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज, प्रशासन ने सख्ती से पालन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!