खबरेंनोएडा-एनसीआर

Independence Day Celebration : ईएमसीटी ज्ञानशाला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को मिले ये गिफ्ट

Greater Noida West : स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह पर आज ईएमसीटी (EMCT) की टीम ने ज्ञानशाला में आज़ादी का जश्न मनाया। झंडा रोहण के बाद बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और आज़ादी का जश्न मनाते हुए भारत माता, देश के जवानों और शहीदों की शान में नृत्य प्रस्तुत किया।

 

पौधा देकर सम्मानित किया

बच्चों ने भगत सिंह का रूप लेकर इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारे लगाए। सभी प्रतियोगी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल और सर्टिफ़िकेट दिए गए। आज विशेष अतिथि के रूप में प्रोजेक्ट मैनेजर वीसीएल राज कुमार रहे, जिन्हें ईएमसीटी की टीम ने पौधा देकर सम्मानित किया।

साइकिल गिफ्ट की

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की लेबर साइट एवं झुग्गी में रहने वाले बच्चों को स्कूल और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए तीन साइकिल भी गिफ़्ट की गयी। ताकि जो बच्चा स्कूल आए, वो बारी-बारी से फ़्री टाइम में साइक्लिंग भी करे। आज ज्ञान शाला में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। 

मैजिक शो का आयोजन हुआ

संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सौम्या श्रीवास्तव ने बच्चों की डिमांड पर मैजिक शो का आयोजन भी करवाया। जिसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मैजिक से तिरंगा देखकर बच्चे बहुत ख़ुश हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई। बच्चों के फ़ेस पर अनामिका गुप्ता ने तिरंगा टैटू भी बनाए। 

ये रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में आरएस उप्पल, अनामिका सारस्वत, सौम्या श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रोनिता,  अनामिका गुप्ता, निधि शर्मा, मोहित, प्रज्ञा श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, प्रियंका सिह, रश्मि पाण्डेय, अमित गिरी, संजीव, गौरव चौधरी, हिम्मत नेगी उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर : पीओएस मशीन से खाद की बिक्री का हिसाब रखेगी योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, सीएम रहेंगे मौजूद

Sunil Kumar Rai

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : एमएमटी ईंट भट्ठा मालिक और बेटों सहित कई पर केस दर्ज, प्रशासन ने 14 बच्चों को कराया मुक्त

Swapnil Yadav

BIG NEWS : लार युवा मोर्चा ने धिक्कार यात्रा निकाल प्रशासन-प्रतिनिधियों को जगाया, पिंडी तक तुरंत सड़क निर्माण की मांग की

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!