खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर :  होटल और रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज, प्रशासन ने सख्ती से पालन करने का दिया आदेश

Deoria news : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह ने शासन से निर्गत पत्र के हवाले से बताया है कि होटल एवं रेस्टोरेण्ट में बिल के साथ सर्विस चार्ज लिये जाने विषयक अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक लगाने एवं उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण विषयक निर्गत गाइडलाइन्स के प्रस्तर-7 में  प्रावधान किया गया है।

स्वैच्छिक है चार्ज

इसके अंतर्गत कोई भी होटल या रेस्तरां बिल में स्वतः या डिफ़ॉल्ट रूप से सेवा शुल्क नहीं जोड़ेगा। उपभोक्ताओं से किसी अन्य नाम से सेवा शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। कोई भी होटल या रेस्तरां किसी उपभोक्ता को सेवा शुल्क का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं करेगा और उपभोक्ता को स्पष्ट रूप से सूचित करेगा कि सेवा शुल्क स्वैच्छिक, वैकल्पिक और उपभोक्ता के विवेक पर है। सेवा के संग्रह के आधार पर सेवाओं के प्रवेश या प्रावधान पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भोजन बिल के साथ जोड़कर सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कड़ाई से हो पालन

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 18 (2)(1) के तहत केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण  ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक लगाने के लिए विस्तृत गाइडलाइन्स जारी की है। उपभोक्ता हितों के सरक्षण के दृष्टिगत होटल एवं रेस्टोरेण्ट में बिल के साथ सर्विस चार्ज लिये जाने संबंधी अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक लगाने का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश है।

Related posts

National Doctors Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ऐसे जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : देवरिया में 47 वीएलई के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, एक्शन नहीं लिया तो अफसर पर गिरेगी गाज

Abhishek Kumar Rai

जी-20 से पहले भिखारी मुक्त होगी काशी : अभियान में जुटी योगी सरकार, बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

UP Cabinet Decision :  रिटायर्ड शिक्षक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाएंगे, टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पढ़ें योगी कैबिनेट के फैसले

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों लोगों को दी सौगात, पिछली सरकारों से पूछे सवाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!