खबरेंदेवरिया

Independence Day Celebration : देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

-सरकारी एवं गैरसरकारी भवनों पर शान से लहराया तिरंगा
-छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी, याद किये गए शहीद
-कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री किया ध्वजारोहण

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने ध्वजारोहण किया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि देश को स्वतंत्रता अत्यंत संघर्ष के बाद मिली थी। स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को नमन करने का अवसर भी है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी भवनों पर तिरंगा शान से फहर रहा है। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सहित सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं।

याद किया जा रहा है
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) विशेष अवसर है। पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया जा रहा है।

कर्मियों को दी सलाह
उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में देश ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन-स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कलेक्ट्रेट कर्मियों को जन-अपेक्षाओं के अनुरूप सद्भाव पूर्ण आचरण करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी (Ramchandra Vidyarthi) को भी याद किया।

इन्होंने दी प्रस्तुति
समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। डाक टिकट संग्रहकर्ता हिमांशु कुमार सिंह ने अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न नायकों के योगदानों की जानकारी दी। दरोगा शर्मा एंड पार्टी ने फरुआही लोकनृत्य की प्रस्तुति से लोकरंग की छटा बिखेरी। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा शालिनी, अंकिता, रिया, मधु और पलक ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और झंडा गीत का गायन किया।

सम्मानित किया गया
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम तथा जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके वंशजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें परमहंस कुमार मौर्य, जयगोविंद सिंह, सुरेश चंद्र जायसवाल, अर्जुन त्रिपाठी एवं सैय्यद अली शामिल थे। मंच का संचालन मंजू पांडेय ने किया।

सेल्फी प्वाइंट ने लुभाया
मनोहारी साजसज्जा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में बना सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। राज्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों एवं आमजनमानस ने बड़ी संख्या में सेल्फी खिंचवाई। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया।

इन्होंने बढ़ाई गरिमा
स्वतंत्रता समारोह के दौरान कार्यक्रम के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम महेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, डीआईओ एनआईसी कृष्णानन्द यादव, ईडीएम राजीव कुमार, सहित जनपद के सम्मानित अधिवक्तागण एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

Lalitpur Case : ‘भाजपा सरकार में थाने अराजकता के केंद्र बन गए हैं,’ ललितपुर में अखिलेश यादव ने बोला हमला

Abhishek Kumar Rai

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

स्कॉलरशिप साधनहीन छात्रों के लिए आवश्यक, न छूटे एक भी पात्र : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!