उत्तर प्रदेशखबरें

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में है। राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,78,831 सैम्पल की जांच की गयी।

552 नए मामले मिले
इसमें कोरोना संक्रमण के 552 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,32,87,064 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 37 तथा अब तक कुल 16,87,896 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1725 एक्टिव मामले हैं।

टीकाकरण जारी है
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 7,05,519 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,83,34,200 तथा दूसरी डोज 7,38,76,299 लगायी गयी हैं। अब तक कुल 20,22,10,499 डोज दी जा चुकी है।

हेल्पलाइन पर करें कॉल
अधिकारी ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

टेस्ट किया जा रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ट्रेस करके उनका टेस्ट कराया जा रहा है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू है। प्रदेश में सभी हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स तथा निगरानी समिति को मेडिकल किट उपलब्ध करायी जा चुकी है। निगरानी समितियां डोर टू डोर सर्वे करके संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्ति का आरआरटी टीम द्वारा टेस्ट करा रही हैं।

वैक्सीन की डोज जरूर लें
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रदेश में कोविड के संक्रमण से युक्त व्यक्ति का टेस्ट कराकर लक्षण के अनुरूप होम आइसोलेशन या हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी प्रदेश सरकार द्वारा की जा चुकी है। वे लोग जिन्होंने वैक्सीनेशन की पहली डोज ले ली है, वह दूसरी डोज अवश्य ले लें। जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वह अवश्य वैक्सीनेशन करवा लें।

Related posts

देवरिया के बड़े बकाएदारों से होगी सख्ती से वसूली : लापरवाह लेखपालों पर गिरेगी गाज, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने नामांकन किया, महिला ई-रिक्शा चालक और सफाई कर्मी को प्रस्तावक बनाया

Abhishek Kumar Rai

Kanhaiya Lal Murder Case : कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड, एनआईए कर रही छानबीन

Abhishek Kumar Rai

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 1490 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 2492 उपकरण : 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल होंगी वितरित, जानें तिथियां और स्थान

Sunil Kumar Rai

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!