खबरेंपूर्वांचल

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 400 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और सभी के साथ न्याय किया जाएगा।

उन्होंने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। इत्मीनान से उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

सीएम ने कहा कि सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। कुछ लोगों की बिजली बिल संबंधी परेशानी पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओटीएस योजना से लोगों को राहत प्रदान की जाए।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।

Related posts

DEORIA : सदर सांसद डॉ रमापति और विधायक शलभ मणि ने लोगों का कराया टीकाकरण, अस्पताल जाकर किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि : पढ़ें उनका चीफ मिनिस्टर बनने का सफर

Sunil Kumar Rai

यूपी के गांवों को सक्षम बनाएंगे मुख्यमंत्री योगी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए बना खास प्लान, जानें

Abhishek Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर BREAKING : मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, 4 अन्य अब तक फरार

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी आईसीयू बेड्स और अत्याधुनिक मशीनें, रेड क्रास सोसाइटी और इंडियन ऑयल ने की पहल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!