खबरेंदेवरिया

मौका : देवरिया रेड क्रॉस सोसाइटी के तीन सदस्य पूरी रथयात्रा में निभाएंगे जिम्मेदारी, अपर जिलाधिकारी ने किया रवाना

Deoria News : पूरी (ओडिशा) में ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर सेंट जॉन एंबुलेंस एवं रेड क्रॉस द्वारा आयोजित 32वें नेशनल सर्विस कैंप में उत्तर प्रदेश से रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन एंबुलेंस के चयनित 6 वॉलिंटियर्स कल लखनऊ से रवाना होंगे।

ये सभी 28 जून से 2 जुलाई तक कैंप में अपनी सेवाएं देंगे। इन चयनित 6 वॉलिटियर्स में से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society, Deoria) के 3 सदस्यों को सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है।

इन्हें आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने मास्क और सैनिटाइजर देकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य शाखा के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे।

इस टीम में देवरिया से सुमित मिश्रा, हरिकेश चौहान एवं कृष्ण मुरारी वर्मा शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व जय प्रकाश शुक्ला करेंगे। वह राज्य प्रबंध समिति के सदस्य हैं।

Related posts

सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल समाप्त : न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश

Rajeev Singh

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों से सीखेंगे छात्र : जानेंगे उत्पादों से मिली सफलता की कहानी

Sunil Kumar Rai

मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खबर : इसी महीने शुरू होगा बीज का वितरण, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Rajeev Singh

देवरिया और कुशीनगर से गुजरेगा Gorakhpur Siliguri Expressway : 25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएलआरसी की बैठक में डीएम का आदेश : प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग को प्राथमिकता दें बैंक, जानें देवरिया में डिजिटल बैंकिंग का हाल

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में एक दिन-एक साथ होगा निवेश : सीएम योगी बोले-खुलेंगे अपार संभावनाओं के द्वार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!