खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : पीएम के स्वागत से पहले सीएम योगी ने लिया जायजा, कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कही ये बात

Kushinagar News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगामी 20 अक्टूबर को कुशीनगर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम से पहले जनपद के तीनों कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के कर कमलों से कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) का लोकार्पण किया जाएगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport) का पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमोत्तर, बिहार के विकास में भी बड़ा योगदान होगा। इस एयरपोर्ट से श्रीलंका, जापान, कोरिया, थाईलैण्ड, सिंगापुर, लाओस तथा दक्षिण पूर्व एशिया के तमाम देशों के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल से अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवा को जोड़ने का अवसर मिलेगा।

पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी

उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि प्रधानमंत्री ने बौद्ध सर्किट के आधार पर पर्यटन की सभी संभावनाओं को आगे बढ़ाया। ऐसे सभी देशों, जिनकी आस्था बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई है, को कुशीनगर से जोड़ने का कार्य पीएम ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीलंका से भगवान बुद्ध के अवशेष के साथ डेलिगेशन जनपद में आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत का अवसर उत्तर प्रदेश सरकार एवं कुशीनगरवासियों को प्राप्त हो रहा है। अतिथि देवो भव की भावना के अनुरूप प्रदेशवासी, राज्य सरकार तथा जनपद के लोग प्रफुल्लित हो रहे हैं।

9 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं

उन्होंने उड़ान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना विकास, रोजगार तथा सुलभ आवागमन की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट संचालित हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट को शामिल करते हुए अब प्रदेश में 9 एयरपोर्ट फंक्शनल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन से भगवान बुद्ध की विराटता के साथ नागरिकों को जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

तेजी से विकास हुआ है

सीएम ने कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश में बहुत त्वरित गति से विकास हुआ है। प्रदेश में लगभग 33 नए मेडिकल कॉलेजों (Medical College) की स्थापना हुई है। आगामी 25 अक्टूबर को 9 और मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की विकास योजनाओं में बाईपास, सड़क मार्ग और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन भी किये। भ्रमण के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चीनी उद्योग को मिलकर मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री योगी

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया में 7 अगस्त को आधार नंबर एकत्र करने के लिए चलेगा अभियान, सभी बीएलओ को जारी हुआ यह आदेश  

Abhishek Kumar Rai

हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे यूपी के सभी ग्राम सचिवालय : 50 मीटर रेंज में मिलेगा फ्री वाई-फाई, पढ़ें सीएम योगी का पूरा आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मिले सूर्य प्रताप शाही, यूपी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!