खबरेंदेवरिया

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Deoria News : जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया है कि जनपद देवरिया में वर्ष 2023-24 के लिए स्वीकृत मदिरा के कुल 364 (देशी मदिरा- 174, विदेशी मदिरा- 92, बीयर- 83, मॉडलशॉप 5 व भांग- 10) दुकानों में से 353 (देशी मदिरा- 171, विदेशी मदिरा- 87, बीयर- 81 मॉडलशॉप 4 व भांग- 10) दुकानों अर्थात् कुल मदिरा दुकानों के 96.98 प्रतिशत नवीनीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है।

अवशेष देशी मदिरा की 03, विदेशी मदिरा की 05, बीयर की 02 तथा 01 मॉडलशॉप दुकान का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के माध्यम से कराया जाना है, जिसके लिये 20 फरवरी 2023 से आवेदन आमंत्रित है। नवीनीकरण को देखते हुए बहुत अधिक आवेदन आने की सम्भावना है। उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अवगत कराया है।

8 फरवरी से खाद्यान्न का वितरण शुरू
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह जनवरी 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर, 2022 के सापेक्ष चीनी का वितरण माह फरवरी, 2023 में 08 फरवरी से 15 फरवरी 2023 के मध्य वितरण कराये जाने का निर्देश आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० लखनऊ से दिया गया है। इसके मुताबिक वितरण किया जाएगा।

अन्त्योदय कार्ड में प्रति कार्ड 35 किग्रा खद्यान्न(गेहूं-14 किग्रा एवं चावल 21 किग्रा) निःशुल्क तथा चीनी प्रति कार्ड 03 किग्रा मूल्य 18/- किग्रा वितरित किया जायेगा। पात्र गृहस्थी कार्ड में कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट(व्यक्ति) के सापेक्ष 05 किग्रा खाद्यान्न (गेहूं-02 किग्रा एवं चावल 03 किग्रा) निःशुल्क वितरण का कार्य किया जायेगा। जनपद के समस्त कार्डधारकों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने उचित दर दुकान से उपरोक्तानुसार मात्रा में आवश्यक वस्तुएं निर्धारित वितरण तिथि के दौरान प्राप्त करें।

Related posts

Deoria News : प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिता में चयन के लिए 28 सितंबर से होगा ट्रायल, इस उम्र वर्ग को मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी : देवरिया में 36 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

खेलेगा नहीं तो आगे कैसे बढ़ेगा देवरिया ! हर ब्लॉक में बनने थे 4-4 स्पोर्ट्स ग्राउंड, डेडलाइन तक बने सिर्फ 5, सरोवर और पार्कों में भी पिछड़ा जिला

Sunil Kumar Rai

देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ देवरिया का वातावरण : डीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, देखें Video

Harindra Kumar Rai

गोरखपुर के विकास में सिन्धी समाज का त्याग अद्भुत : सीएम ने चालिहा पर्व के शुभारम्भ पर दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!