खबरेंपूर्वांचल

कालेसर और जगदीशपुर में बनेंगे बड़े वेयरहाउस : सीएम योगी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भूमिका को सराहा, दिया ये आश्वासन

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को सुरक्षा और सुविधा देने के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार विगत 06 वर्षों से इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिसके कारण जनपद गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में व्यापार समृद्ध हुआ है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित व्यापारियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी समस्याएं व सुझाव जानने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोरखपुर को एक मॉडल सेफ सिटी के रूप में विकसित कर रही है। गोरखपुर में सेफ सिटी के सम्बन्ध में ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भागीदारी सराहनीय रही है। सुरक्षित माहौल कारोबारी सुगमता का आधार है। इसलिए राज्य सरकार सभी नगर निगमों को सेफ सिटी के रूप में आगे बढ़ा रही है।

सीएम ने कहा कि जनपद गोरखपुर में आवासीय, व्यापारिक और औद्योगिक आकर्षण विकसित हो रहा है। दवा व किराना मंडी के पारम्परिक स्थलों पर भीड़भाड़ जैसी समस्याओं का भी समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा। कालेसर और जगदीशपुर को नए व्यावसायिक स्थल के रूप में विकसित करने के साथ शहर में पहले से कारोबार कर रहे व्यापारियों के लिए इन दोनों स्थानों पर बड़े-बड़े वेयरहाउस बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने विगत 06 वर्षों में बदलते गोरखपुर को देखा है, जहां लोग निवेश से कतराते थे, वह अब निवेश का पसंदीदा गंतव्य स्थल बन गया है। जनपद गोरखपुर में सड़क कनेक्टिविटी, शानदार एयर कनेक्टिविटी, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व विकास की प्रक्रिया के साथ व्यापार भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही, व्यापारियों के कल्याणार्थ चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

मुख्यमंत्री के साथ संवाद में व्यापारियों ने अपनी बातें रखीं और कहा कि अब जनपद गोरखपुर की तस्वीर बदल रही है। सुरक्षा का माहौल मिलने से व्यापारिक प्रगति निरंतर तीव्र हुई है। बैठक में जनप्रतिनिधिगण, व्यापार संगठनों के पदाधिकारी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

डीएम ने पैकौली महाराज मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा : वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा-अर्चना

Sunil Kumar Rai

डीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड : महिला की शिकायत पर समाधान दिवस में लिया एक्शन, पढ़ें पूरा प्रकरण

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी भाजपा, पार्टी के एससी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sunil Kumar Rai

Deoria Election 2022 : इस वर्ग के मतदाताओं पर भाजपा का रहेगा पूरा फोकस, साधने के लिए बनी ये योजना

Rajeev Singh

आयुर्वेदिक आहार के उत्पदान और बिक्री के लिए लागू हुए नए नियम, FSSAI से लेनी होगी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

सिखों के इतिहास के बिना भारत का मध्यकालीन इतिहास अधूरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!