खबरेंदेवरिया

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पंच प्रण शपथ का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंच प्रण व्यक्ति को संस्कारित करने के साथ ही राष्ट्र को विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। पंच प्रण के सिद्धांतों को अनुसरण कर लोग सजग नागरिक बनेंगे, जिससे राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा, प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति का प्रयास, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता बनाये रखने के साथ, नागरिक कर्तव्य की भावना से प्रेरित रहना चाहिए।

जिलाधिकारी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जनपद के अमर शहीद बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश ने आज जो भी तरक्की की है उसके नींव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद बलिदानियों का त्याग एवं समर्पण शामिल है।

डीएम एपी सिंह ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिलाफ़लकम स्थापित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीद बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

महाकुंभ से पहले शुरू होगा Ganga Expressway पर सफर : मुख्यमंत्री योगी ने बनाया ये प्लान

Pushpanjali Srivastava

UP Election 2022 : योगी सरकार ने इस तरह पूरे किए अन्नदाता के सपने, पूर्वांचल को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना ‘हर घर जल’ गांव : मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने किया अवलोकन, मेहमानों ने ऐसे उठाया लुत्फ

Rajeev Singh

डीएम ने किसान सम्मान निधि योजना का जाना हाल : देवरिया में इस वजह से फंसेगी हजारों कृषकों की किस्त

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Abhishek Kumar Rai

कारोबार : होली के मौके पर हुई 250 करोड़ रुपये की खरीदारी, छूट मिलने से 50 फीसदी व्यापार बढ़ा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!