उत्तर प्रदेशखबरें

बेहतर प्रदर्शन करने वाले यूपी के आकांक्षात्मक विकास खंडों को मिलेगा पुरस्कार : योगी सरकार ने की ये पहल

Uttar Pradesh : योगी सरकार उन आकांक्षात्मक विकास खंडों को पुरस्कृत करेगी, जो विकास के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। ऐसे विकास खंडों को पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रुपए प्रदान किये जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नई मांग के माध्यम से संचालित योजनाओं में आवंटित बजट को आगामी तीन माह में व्यय किये जाने की कार्ययोजना में इसका प्रावधान किया गया है।

5 करोड़ के बजट का प्रावधान
कार्ययोजना के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे आकांक्षात्मक विकासखंडों को प्रोत्साहित करने के लिए यह राशि प्रदान की जाएगी, जिन्होंने विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन की विभिन्न पैरामीटर पर समीक्षा करने के बाद यह राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए नियोजन विभाग को 5 करोड़ रुपये का बजट भी प्रदान किया गया है। इसका मतलब ये की अधिकतम 5 विकासखंडों को उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है।

फैमिली आईडी पर खर्च होंगे 55 लाख
इसके अतिरिक्त नियोजन विभाग को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 1500 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है जिसमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्यों पर मुख्यमंत्री की संस्तुति होते ही राशि निर्गत की जाएगी। इसी तरह फैमिली आईडी-एक परिवार, एक पहचान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 55 लाख की धनराशि का व्यय मानव संसाधन, प्रशिक्षण, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य मद में किया जाएगा। इसके लिए 2.20 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सीडीओ ने देवरिया के हर ब्लॉक से 30 आवेदन का रखा लक्ष्य, दी 2 दिन की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : कृषि मंत्री और राज्य मंत्री ने देवरिया में सूखे की 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, किसानों की मदद के लिए दिए ये निर्देश

Sunil Kumar Rai

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने जनता जनार्दन और उद्यमियों के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, कॉमन सर्विस सेंटर बनाने पर दिया जोर, पढ़ें क्यों खास रहा तीन मंत्रियों का दौरा

Sunil Kumar Rai

दुःखद : आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, देवरिया के युवक की कुशीनगर में हत्या

Abhishek Kumar Rai

मार्च तक पूरा होगा गायघाट का काम : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!