उत्तर प्रदेशखबरें

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Uttar Pradesh : देश में कोरोना का कहर फिर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) पूरी तरह मुस्तैद है। सीएम ने संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण शासनादेश जारी किये गये हैं। पहले शासनादेश के अनुसार बच्चों को टीकाकरण के दिन तथा अगले दिन अवकाश दिया जाएगा। यदि विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाये जाते हैं, तो वैक्सीनेशन के अगले दिन अवकाश दिया जायेगा।

पाबंदियां बढ़ेंगी

दूसरे शासनादेश के अनुसार जिन जनपदों में 1000 से अधिक कोविड के एक्टिव केस होंगे, वहां पर 10वीं कक्षा तक के सभी शैक्षिक संस्थान बन्द किये जायेंगे। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त चिडियाघर, स्मारक आदि में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर आने वाले लोगों को चेक किया जायेगा। होटल, फूड प्वाइंटस, सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल गौतमबुद्ध नगर में 1000 से अधिक कोविड के एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 33 जनपदों में कोविड के 10 से भी कम एक्टिव केस हैं।

7 दिन रहना होगा

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने होम आइसोलेशन के सबंध मे नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके अनुसार होम आइसोलेशन की अवधि 7 दिन कर दी गयी है। उन्होने लोगों से कहा कि किसी प्रकार के कोविड से सबंधित भ्रामक खबर पर न घबरायें और न ही भयभीत हों। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर ले लें।

इस नंबर पर करें कॉल

उन्होंने कहा कि कोविड के नये मरीजों का हास्पिटलाइजेशन नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा कि सरकारी केन्द्रों पर कोरोना की टेस्टिंग व ईलाज निःशुल्क किया जा रहा है। संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Related posts

बीएसए देवरिया ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कुछ मिले बंद, 1 प्रधानाचार्य और आधा दर्जन अध्यापकों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन, देवरिया के हर कोने से पहुंचे लोग

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने मेहड़ा पुरवा में आवास योजना का जाना हाल : रिश्वतखोरों को दी चेतावनी, लाभार्थियों को नसीहत

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में होली और नमाज का वक्त तय : पीस कमेटी की बैठक में बनी ये सहमति, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Rajeev Singh

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!