खबरेंदेवरिया

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने राजकीय आईटीआई देवरिया (Government ITI Deoria) में फिटर, फाउण्ड्रीमैन टेक्निशियन कार्यशाला निर्माण का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस परियोजना की कुल लागत रू० 1.0804 करोड़ है, जिसकी कुल धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जा चुकी है। इसमें से कार्यदायी संस्था ने रू० 1.0534 लाख व्यय किया है। परियोजना की स्वीकृत तिथि 1.12.2019 है। इस परियोजना में ग्राउण्ड फलोर पर 03 वर्कशाप एवं प्रथम फ्लोर पर एक क्लास रूप बनाया गया है। कार्यशाला के विद्युतीकरण, सोख्तफिट एवं सेफ्टी टैंक का कार्य अपूर्ण पाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने इसे 15 फरवरी, 2023 तक पूर्ण करने का आदेश दिया। कालम एवं बीम की मोटाई नापी गयी, जो मानक के अनुरूप पाया गया। सीडीओ ने खिड़कियों को खोलकर देखा, कुछ खिड़कियां बन्द नहीं हो रही थीं। उन्होंने उपस्थित कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। छत के प्लास्टर में दो स्थानों पर क्रेक पाया गया, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अन्दर समस्त कमियों को पूर्ण कराकर हैण्डओवर कराएं।

निरीक्षण के समय शोभनाथ प्रधानाचार्य आईटीआई देवरिया, अजय कुमार सहायक अभियन्ता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, प्रदीप कटियार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं अवर अभियन्ता सिडीको उपस्थित थे।

विकास भवन में लगा हाट बाजार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की गयी। उन्होंने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। हाट बाजार में 10 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।

हाट बाजार में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों की खरीद की। बाजार में सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। शुक्रवार के साप्ताहिक हाट बाजार में लगभग रु 7380 का विक्रय हुआ।

Related posts

Agnipath Protest : रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की, पता करने के बाद सफर पर निकलें, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

Blood Donation camp in Deoria : रेड क्रास सोसाइटी और अग्रवाल महासभा 17 सितंबर को आयोजित करेंगे रक्तदान महोत्सव, डीएम करेंगे उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : सातवें चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, 3 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक होगा मतदान, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!