उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : करोड़ों किसानों को मिला एक और मौका, सरकार ने घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

गन्ना किसानों की सुविधा के लिए घोषणा-पत्र भरने की अन्तिम तिथि बढ़ी

15 अक्टूबर, 2021 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर, 2021 किया गया
अन्तिम तिथि तक घोषणा-पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा

Uttar Pradesh : प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा, किसानों की संख्या एवं सुझावों के लिए ईआरपी की वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अन्तिम तिथि को 15 अक्टूबर, 2021 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर, 2021 कर दिया गया है। सरकार ने तिथि बढ़ा कर गन्ना किसानों को अन्तिम अवसर प्रदान किया है।

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गयी थी। परन्तु अन्तिम तिथियों में रामनवमी एवं दशहरा आदि के अवकाश होने के कारण कुछ कृषक घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गये। इन कृषकों की सुविधा एवं विभाग के टोल-फ्री नम्बर पर गन्ना किसानों के किये जा रहे अनुरोध को देखते हुए घोषणा-पत्र भरने के लिए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए आखिरी तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आसन्न पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना किसान सुविधा पूर्वक अपने घोषणा-पत्र ऑनलाइन भर रहे हैं। गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि प्रत्येक दशा में इस अन्तिम अवसर का लाभ लेते हुए आसन्न पेराई सत्र 2021-22 के लिए 30 अक्टूबर, 2021 तक घोषणा-पत्र भर दें। इसके बाद घोषणा-पत्र भरने की तिथि को बढ़ाया जाना सम्भव नहीं होगा। अन्तिम तिथि तक घोषणा-पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा।

Related posts

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में मिशन रोजगार : 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, 2 महीने में सीएम ने दिए 13000 नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : यूपी कैबिनेट ने देवरिया में मदनपुर और भलुअनी सहित यूपी में आधा दर्जन नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी दी, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन में देवरिया को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने सभी कर्मियों को दिया धन्यवाद

Harindra Kumar Rai

खेलों पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष से बदलेंगी सुविधाएं

Rajeev Singh
error: Content is protected !!