उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

-कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा
-1 करोड़ 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
-लगभग 1800 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर होगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली यूपी कैबिनेट (UP Cabinet) ने प्रदेश के लाखों बच्चों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट ने शैक्षिक वर्ष 2021-22 में प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की धनराशि छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकों को पीएफएमएस के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।


डीबीटी (Direct Benefits Transfer) के माध्यम से धनराशि हस्तान्तरण के चलते मुफ्त ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हो सकेगी तथा हस्तान्तरित धनराशि का ऑडिट ट्रेल रहेगा। विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को एक साथ चारों सुविधाएं-यूनीफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं स्वेटर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर बाजार विकसित होगा, जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं को समय से सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी उपस्थिति एवं सीखने-सिखाने के वातावरण में सुधार होगा।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कराते हैं

कक्षा के अनुसार दक्षता प्राप्त करने के अधिक अवसर मिल सकेगा। माता-पिता, अभिभावकों को यह स्वतंत्रता होगी कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण ये सामान अपनी संतुष्टि के अनुसार क्रय कर सकेंगे। इस व्यवस्था से राज्य, जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया से मुक्त होकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की स्थिति में होंगे। बताते चलें कि वर्तमान समय में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को मुफ्त ड्रेस केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट से तथा जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग राज्य सरकार के बजट से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

1800 करोड़ की राशि जारी होगी

निःशुल्क यूनीफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग की व्यवस्था भिन्न-भिन्न प्रक्रियाओं से की जाती है। इससे छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग की समय पर उपलब्धता एक चुनौती बनी रहती है। गुणवत्ता के सम्बन्ध में कभी-कभी शिकायतें भी प्राप्त होती हैं। इसको देखते हुए मंत्रिपरिषद ने यह निर्णय लिया है। निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए 1 करोड़ 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 1800 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

Related posts

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

मौका : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सरकार दे रही लाखों रुपये, 15 सितंबर तक आवेदन कर बनें कारोबारी

Sunil Kumar Rai

फसल बीमा पाठशाला: देवरिया में वर्कशाप के जरिए किसानों को किया गया जागरूक, जानें अफसरों ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Gandhi Jayanti 2022 : सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पार्टी पदाधिकारियों संग खरीदे खादी के कपड़े

Rajeev Singh

CM 100 Days Review Meeting : सीएम योगी ने सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा की, बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी के 15 करोड़ लोगों को होली तक मुफ्त राशन मिलेगा, सीएम योगी ने दिया दिवाली गिफ्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!