खबरेंदेवरिया

देवरिया में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद : तुरंत होगा भुगतान, समर्थन मूल्य में हुई इतनी बढ़ोत्तरी

Deoria News : किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चली आ रही न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ खरीद की शुरूआत 15 मार्च, 2024 से की जा रही है।

शासन ने गेहूँ के समर्थन मूल्य पर गत वर्ष के मुकाबले 150 रूपये की वृद्धि करते हुये इस वर्ष समर्थन मूल्य को 2275 रुपये प्रति कुन्तल पर निर्धारित किया है। कृषकों को गेहूँ के कम दाम का उचित मूल्य दिलाने व अधिक से अधिक किसानों की खुशहाली को ध्यान में रखते हुय यह निर्णय लिये गये हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनन्द द्वारा बताया गया है कि किसानों को खरीद के उपरान्त 72 घंटे के अन्दर ही गेहूँ का मूल्य उनके आधार से लिंक खाते में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

गेहूँ खरीद के लिये किसानों को https://fcs.up.data.gov.in/ पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र व क्रय केन्द्र प्रभारियों से सम्पर्क करवाया जा सकता है। जिले में गेहूँ खरीद की तैयारियाँ चालू हैं। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रों का अनुमोदन कराया गया है।

Related posts

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया की बैठक में बनी रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Sunil Kumar Rai

एमिटी यूनिवर्सिटी : 7वें ग्लोबल लीडरशिप रिसर्च सम्मेलन में हुआ विशेषज्ञों का संगम, इन हस्तियों ने साझा किए अनुभव

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : आरएलडी ने जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को संतकबीरनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

Deoria News : महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Satyendra Kr Vishwakarma

उसरा बाजार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से मिलेंगे कई लाभ : पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी गति, डीएम ने 15 दिन का दिया वक्त

Rajeev Singh
error: Content is protected !!