खबरेंदेवरिया

10 साल पुराना हो चुका आधार कार्ड तो आज ही बनवाएं नया : अन्यथा आएगी दिक्कत, देना होगा इतना शुल्क

Deoria News : अगर आपको आधार कार्ड बनवाए 10 साल से ज्यादा हो गया है और इन सालों में आपने आधार को अपडेट नहीं कराया है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक 10 साल से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों को अपनी जानकारी फिर से अपडेट करानी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि विगत दस वर्षों के दौरान आधार नंबर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सर्वसाधारण को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है, ताकि आधार प्रमाणीकरण में असुविधा न हो।

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार ’10’ वर्ष पूर्व बनवाया था एवं तदोपरांत इन सालों में कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों को डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता है। तद्नुसार, इस सम्बन्ध में आधार नंबर धारकों को UIDAI ने डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है। इसके द्वारा आधार धारक व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट करा सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकास भवन परिसर में आधार नामांकन, अपडेशन के लिए कैम्प लगाया गया है। जनपद के सभी निवासियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाते हुये अपना आधार अपडेट कराकर नया आधार बनवायें। आधार अपडेशन का शुल्क रुपए 50.00 है।

Related posts

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma

Modi@20 : सांसद हरीश द्विवेदी ने पीएम मोदी के कार्यकाल को बताया अविस्मरणीय, देवरिया में कहा- प्रधानमंत्री ने देश में राष्ट्रवाद का शुभारंभ किया

Sunil Kumar Rai

वन्यजीव खाल तस्करी : तस्कर हरिशंकर सिर्फ 2 साल में बना कीमती संपत्ति का मालिक, कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों की रूकेगी सम्मान निधि, जानें वजह

Rajeev Singh

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!