खबरेंदेवरिया

देवरिया में रविवार को रहेगी कार्यक्रमों की धूम : भारतीय भाषा उत्सव में इस महाकवि को याद करेगा देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 11 दिसंबर को महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है।

सुब्रमण्यम भारती एक तमिल कवि थे, जिन्हें महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। वह एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु के समान थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घाटन किया है। काशी तमिल संगम का मुख्य उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों के कई पहलुओं, ज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब लाना है और हमारी साझा विरासत की समझ पैदा करना है। इससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें महान कवि सुब्रमण्यम भारती के साहित्य एवं व्यक्तित्व की चर्चा की जाएगी। भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा एवं राष्ट्रीय एकता में विभिन्न भारतीय भाषाओं के योगदान पर वृहद चर्चा की जाएगी।

Related posts

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया गेंहू क्रय केंद्र का जायजा : जानें क्या मिली जमीनी हकीकत

Swapnil Yadav

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निवासियों से बड़ी अपील की, पुलिस-प्रशासन को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma

डीएम की दीपावली : पत्नी रश्मि सिंह के साथ राजकीय बाल सुधार गृह में बच्चों को दिया गिफ्ट, खिलाई मिठाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!