उत्तर प्रदेशखबरें

Uttar Pradesh : समाज को सशक्त बना रही सरकार, अयोध्या में 9 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश, जानें सीएम ने और क्या कहा

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी उप्र के पिछड़ा

वर्ग मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया

शासन की योजनाएं फलीभूत होकर समाज के स्वावलम्बन का आधार बन रही: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया

इस वर्ष अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाये जाएंगे

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को कहा कि शासन की योजनाएं फलीभूत होकर समाज के स्वावलम्बन का आधार बन रही हैं। यदि समाज का कोई भी व्यक्ति विपन्न रहता है, तो समाज में खुशहाली नहीं रह सकती। समाज की खुशहाली का आधार तभी बनता है, जब प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं एवं शासन के स्तर पर सहयोग प्रदान कर उसके जीवन में परिवर्तन लाया जा सके।

मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचार-धारा में विश्वास करती है। भाजपा का मूल मंत्र भारतीय संस्कृति ही है। ‘सर्वे भवन्ति सुखिनः सर्वे संतु निरामया’। अर्थात सबके सुख की कामना सबके आरोग्यता की कामना करना है। इसी को ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ का मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति, मजहब, क्षेत्र, भाषा के आधार पर समाज का विघटन नहीं होने देगी। सबके कल्याण के लिय कार्य करेगी। वंचित, दबे-कुचले लोगों को आवाज दी जायेगी। उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

पीएम ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पीएम ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर इसके महत्व को बढ़ाया है। अब इस आयोग के द्वारा दिया गया कोई आदेश न्यायिक आदेश के रूप में माना जायेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां पिछड़ा वर्ग मोर्चे का सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज के वंचित एवं दबे-कुचले लोगों की आवाज को उचित मंच मिल सके। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को जोड़ते हुये आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी विश्वास के साथ प्रजापति समुदाय को जोड़ते हुये सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

परिवार से ज्यादा बढ़कर नहीं हुआ

उन्होंने आगे कहा, साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो भी कार्य हुये हैं सबके सामने हैं। देश और प्रदेश में जिन पूर्ववर्ती सरकारों ने शासन किया था, उन सरकारों का नारा होता था, सबका साथ अपने परिवार का विकास। वे सरकारें स्वयं के विकास के लिये सबका साथ लेना चाहती थीं, परन्तु उनका दृष्टिकोण कभी भी परिवार से ज्यादा बढ़कर नहीं हुआ। समाज व राष्ट्र के बारे में इन सरकारों को कोई चिन्ता नहीं होती थी। यही कारण था कि प्रदेश पिछड़ता गया। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती गई। प्रदेश में बदहाली की स्थिति उत्पन्न हो गयी। प्रदेश को दंगों की आग झोंक दिया गया था।

42 लाख आवास प्रदान किये गये

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सुशासन लाने के लिये विगत 7 वर्षों में विकास का एक अभियान चलाया। देश के सभी लोगों को आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन एवं निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। आज प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 42 लाख आवास प्रदान किये हैं। प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख गरीबों के शौचालय का बनाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार राज्य के सभी 75 जनपदों में निरन्तर विद्युत की आपूर्ति कर रही है।

अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाये जाएंगे

आज चीन से आयातित मूर्तियां आनी बन्द हो गयी हैं। प्रजापति समुदाय द्वारा बनायी मूर्तियों का उपयोग किया जाने लगा है। दीपावली के दीपक विभिन्न डिजाइजनों में बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर राज्य सरकार को 51 हजार दीपक भी नहीं मिल पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने दीया निर्माण को प्रोत्साहित किया। इस वर्ष अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाये जाएंगे। राज्य सरकार अयोध्या और इसके आस-पास के इलाकों के प्रजापति समाज के लोगों से ही दीपक खरीदने का कार्य करेगी।

Related posts

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला : वेटिंग में चल रहीं अनुज मलिक और गौरव को भी मिली तैनाती

Pushpanjali Srivastava

यूपी : सीएम योगी ने छात्रों को रात 10 बजे तक सो जाने की दी सलाह, बताए ये फायदे

Harindra Kumar Rai

जिम्मेदारी : यूपी में 72 फीसदी निवासियों को मिली कोविड की दोनों डोज़, सीएम योगी ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान, कैंटीन निर्माण के लिए भूमि देगा प्रशासन, बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!