उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला : वेटिंग में चल रहीं अनुज मलिक और गौरव को भी मिली तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश योगी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है।सोमवार को 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर किया गया है। शासन ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। इसमें 2 आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जो अभी तक वेटिंग में चल रहे थे।अनुज मलिक और गौरव कुमार को तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल, तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक बनीं। वहीं गौरव कुमार को विशेष कार्यधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण और सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्ध बनाया गया है। इससे पहले ये विशेष सचिव एवं अपर राज्य संपत्ति अध्यक्ष अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर निदेशक राज्य संपत्ति निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले इन आईएएस अधिकारियों का हुआ था तबादला

बता दें कि बीते 19 जनवरी को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। आईएएस चंद्र भूषण सिंह को अपर आयुक्त परिवहन निगम के साथ परिवहन आयुक्त का प्रभार दिया गया था वहीं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था। चैत्रा वी को अपर आयुक्त मुरादाबाद से एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ बनाया गया था।

Related posts

अनुसूचित मोर्चा के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा : देवरिया में 25 फरवरी को होगा प्रशिक्षण

Laxmi Srivastava

DEORIA BREAKING : गोठा रसूलपुर में कुर्ना में डूबे युवक का शव सातवें दिन पहाड़पुर गांव के पास मिला, शोक में परिजन

Satyendra Kr Vishwakarma

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड : जनवरी से जून तक बिकी 60 लाख से ज्यादा एसी, कंपनियों ने किया ये दावा

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सदर सांसद डॉ रमापति और विधायक शलभ मणि ने लोगों का कराया टीकाकरण, अस्पताल जाकर किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!