उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में पिछले महीने 109221 बार बसों की हुई जांच : 4577 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के पारदर्शी संचालन के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रतिमाह निगम के प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में सितंबर, 2023 में प्रवर्तन दलों द्वारा यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित बसों की कुल 109221 बार जांच की गयी।

जांच दल द्वारा इस दौरान करीब 30 लाख रुपए (कुल 29 लाख 60 हजार 305 रुपए) का प्रशमन शुल्क वसूला गया। प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन अशोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी, परिवहन मंत्री एवं प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में जांच दल द्वारा यूपीएसआरटीसी की संचालित बसों की जांच की जाती है। इसमें बिना टिकट यात्री, बिना बुक भार वहन, चालक/परिचालक की अल्कोहल टेस्ट इत्यादि की जांच होती है।

बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 4577 यात्री
प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन ने बताया कि सितंबर माह में जांच दलों (मुख्यालय नियंत्रित टाटा सूमो प्रवर्तन दल, इण्टर सेण्टर दल एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन दल) द्वारा जांच के दौरान कुल 4577 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जबकि 113.40 टन बिना बुक भार पकड़ा गया। 8 हजार 538 चालकों/ परिचालकों का मार्ग पर चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनलाईजर मशीन द्वारा एल्कोहल जांच की गई।

गैर टिकट राजस्व में बढ़ोतरी के निर्देश
परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गाजियाबाद, हरदोई, मेरठ, देवीपाटन, नोएडा, आगरा, सहारनपुर,अलीगढ़, मुरादाबाद एवं बरेली क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों,सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रत्येक बस को 6000 किलोमीटर प्रति वाहन संचालित करने, गैर-टिकट राजस्व मे बढ़ोत्तरी, प्रतिदिन की आउट शेडिंग, अनुपयोगी बसें, ईधन अवसत एवं बस स्टेशनो पर कैन्टींस/ स्टाल्स किराए पर उठाने के संबंध में चर्चा की गई।

इसके अलावा ऑनलाइन रिजर्वेशन सिस्टम को सद्ढ़ किए जाने, बस रिजर्वेशन कैंसिलेशन किसी भी दशा में न किए जाने एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को श्रेणीबद्ध कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डिपो वर्कशॉप को आधुनिक बनाने के उद्देश्य पर विचार करने के भी निर्देश दिए। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर एक कमेटी घटित कर ईधन औसत, अर्जित किलोमीटर, सेवित एवं असेवित गांव के विषय में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निगम के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी में 100 करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना : इन 16 पैरामीटर्स पर होगा चयन

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में योग्य ही बनेगा थानाध्यक्ष : लिस्ट बनाकर अपराधियों पर होगा एक्शन, पढ़ें सीएम योगी के महत्वपूर्ण आदेश

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : सीएम योगी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हैक, जांच शुरू

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गिरा दो मंजिला जर्जर मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बेटी की दु:खद मौत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!