उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित : योगी सरकार ने किसानों के लिए 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की

Uttar Pradesh News : योगी सरकार ने किसानों के समुचित विकास के लिए हर स्तर पर पहल की है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में समय से निस्तारण किया जाए। रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश
रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। वर्तमान वर्ष रबी 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करते हुए उन्हें समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड
सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।

मंडल क्रेडिट कार्ड
सहारनपुर 274723
मेरठ 345803
आगरा 435602
अलीगढ़ 285867
बरेली 199187
मुरादाबाद 332504
कानपुर 351909
प्रयागराज 350747
झांसी 249730
वाराणसी 360530
मीरजापुर 238096
आजमगढ़ 357363
गोरखपुर 437774
बस्ती 366378
देवीपाटन 439309
लखनऊ 515646
फैजाबाद 441807
चित्रकूट 186924

Related posts

सिविल सेवा तैयारी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी और प्रोफेसर राजीव सक्सेना ने दिए टिप्स

Harindra Kumar Rai

यूपी : विधान परिषद के विजयी सदस्यों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

इन तिथियों पर बंद रहेंगी देवरिया की अदालतें : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने बताई वजह

Swapnil Yadav

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Rajeev Singh

अच्छी खबर : अगले दो साल में यूपी के हर गांव में होगी इंटरनेट सुविधा, डिजी लॉकर में मिलेंगे एजुकेशनल रिकॉर्ड और राशन कार्ड

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में पैर फिसलने से पोखरी में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!