उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने और युवाओं में इसके प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अफसरों को प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए ठोस कार्य योजना पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही ड्रोन तकनीक प्रशिक्षण के लिए सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए कहा है। इस मुहिम में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) का सहयोग लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण आदेश दिया। उन्होंने कहा, “आपदा राहत, कृषि, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन की महत्ता को देखते हुए प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिये ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।” उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थानों में ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किये जाएं। इसके लिए आईआईटी कानपुर का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को देखते हुए ड्रोन के प्रयोग को लेकर राज्य स्तर पर स्पष्ट नियामवली तैयार करने का आदेश दिया।

दरअसल बीते कुछ सालों में ड्रोन का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगा है। खास तौर पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में इस तकनीक की महती जरूरत सामने आई है। इसी वजह से बीते कुछ सालों में ड्रोन की मांग बढ़ी है। आने वाले समय में इसकी उपयोगिता और बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना और इसके संचालन के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। निसंदेह इससे यूपी के युवाओं को रोजगार मिलेगा। ड्रोन उत्पादन के लिहाज से यूपी मुफीद जगह होगा।

Related posts

देवरिया में आरंभ हुआ एनसीसी का मेगा कैंप : 600 से अधिक कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण, इन विद्यालयों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

सात समुंदर पार से भारत खींच लाई ब्रांड यूपी की धमक : रोमानिया समेत कई अन्य देशों के उद्यमी पहुंचे इंटरनेशनल ट्रेड शो

Satyendra Kr Vishwakarma

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

किसान सम्मान दिवस का शेड्युल जारी : इस आधार पर होगा किसानों का चयन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में जीका वायरस के मामले मिलने से बढ़ी परेशानी, 13 करोड़ वैक्सीन डोज देकर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो से योगी सरकार दिखाएगी बदलते यूपी का सामर्थ्य : इन 40 सेक्टर पर रहेगा फोकस, 5 दिन चलेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!