खबरेंदेवरिया

शहर में चिन्हित हुए 2500 से ज्यादा पोल : अब तक 570 बदले गए, डीएम ने व्यापारियों को दिया ये भरोसा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में बीते दिनों विकास भवन स्थित गांधी सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।

बैठक में व्यापारियों ने बिजली के लटकते तारों का मुद्दा उठाया। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि इसके लिए मेसर्स लेजर पावर एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा रिवेंप योजना के अंतर्गत शहर में बिजली के लटकते तार एवं जर्जर पोल को बदलने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। शहर में लगभग 2500 पोल चिन्हित किये गए हैं, जिनमें से 570 पोल बदल दिए गए हैं। शीघ्र ही सभी तारों एवं जर्जर पोलों को सही कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की गति तेज करने का निर्देश दिया।

व्यापारियों ने शहर में खुले में बिक रही मीट-मांस-मछली की दुकानों का मुद्दा उठाया और प्रशासन द्वारा खुले में मांस विक्रय रोकने के लिए की गई पहल की सराहना की। साथ ही इस तरह की प्रवर्तन की कार्रवाई निरन्तर चलाने रहने की मांग भी की। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया। व्यापारी नेताओं ने कोतवाली रोड पर अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोड के दोनों ओर अतिक्रमण है, जिससे उनका व्यापार एवं दुकानों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कोऑपरेटिव चौराहे पर 18 दुकानों का विस्थापन और उससे प्रभावित व्यापारियों का मुद्दा उठाया। जिस पर नगर पालिका देवरिया द्वारा बताया गया कि प्रकरण को नगर पालिका बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिस पर बोर्ड द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा। व्यापारी नेता रवींद्र प्रताप मल्ल ने भी व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया।

बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, उपायुक्त जीएसटी पंकज लाल, उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

5 हजार वर्ष पहले श्रीकृष्ण ने विश्व मानवता को निष्काम कर्म की प्रेरणा दी थी : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

यूपी : करोड़ों निवासियों को मिलेगी स्वच्छ हवा, बुंदलेखंड में शुरू होगा खास खेती का पायलट प्रोजेक्ट, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway 53 फीसदी से अधिक तैयार : अगले साल तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चंद घंटों में होगा दिल्ली और काशी का सफर

Harindra Kumar Rai

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, भगवान बुद्ध को ऐसे किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 88000 गांवों को मिल रही परिवहन निगम की बस सेवा : शेष ग्राम सभाओं के लिए सरकार ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!