उत्तर प्रदेशखबरें

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Uttar Pradesh : योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज चारों दिशाओं में सुनाई देगी। इसको लेकर शासन स्तर पर अनूठी तैयारी की गई है। प्रदेश की महिलाओं को समर्पित सरकार का यह समारोह महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। इसके लिए महिला पुलिसकर्मी बाइक रैली निकालेंगी जो राज्य के 26 जनपदों से होकर गुजरेगी। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिया है।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जाने वाली इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश के बदले हुए माहौल के बारे में बताना है। रैली की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन यानी 22 मार्च को होगी। वहीं समापन अष्टमी यानी 29 मार्च को होगा। महिला पुलिसकर्मियों की यह रैली दो रूटों से निकलेगी। पहला रूट पूर्व से पश्चिम (विंध्याचल धाम से गौतमबुद्ध नगर) होगा। वहीं दूसरा रूट उत्तर से दक्षिण (देवी पाटन धाम से ललितपुर) रहेगा।

रैली का स्वरूप रिले रेस जैसा होगा। जिसमें 15-20 बाइक पर सवार महिला पुलिसकर्मी लोगों को सुरक्षित और उत्तम प्रदेश का संदेश देंगी, जो प्रतिदिन औसतन 80-120 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। राजपत्रित अधिकारी को रैली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं इसकी ब्रांडिंग के लिए चार पहिया वाहन भी शामिल रहेंगे, जिसमें महिला निरीक्षक के साथ महिला ड्राइवर रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए एक एंबुलेंस भी रैली साथ चलेगी।

इन जनपदों से होकर गुजरेगी रैली
रैली का पहला रूट मां विंध्यवासनी के धाम विध्यांचल से शुरू होगा जो प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आगरा, अलीगढ़ होते हुए गौतमबुद्धनगर में समाप्त होगा। वहीं दूसरे रूट की शुरुआत शक्तिपीठ देवीपाटन से होगी जो अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, उरई, झांसी होते हुए ललितपुर पहुंचेगा।

Related posts

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Rajeev Singh

सलेमपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन, इन बीमारियों की तुरंत होगी जांच

Sunil Kumar Rai

Robin Uthappa : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास, आखिरी बार साल 2015 में खेलने का मिला था मौका

Abhishek Kumar Rai

फर्जीवाड़ा : देवरिया में कोटेदारों ने परिजनों के नाम से बनवाए फर्जी अंत्योदय कार्ड, अब रिकवरी करेगा प्रशासन, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : दिव्यांगजनों को ऐसे सक्षम बना रही योगी सरकार, सीएम ने आंकड़ों से बताया, जानें

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का बजट, इन क्षेत्रों से हुई रिकॉर्ड इनकम, पढ़ें आंकड़ें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!