उत्तर प्रदेशखबरें

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए वहां मौजूद यूपी के लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय के लिए राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

अधिसूचना के अनुसार नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के निवासियों के स्वदेश लौटने की कार्यवाही को फेसिलिटेट करेंगे। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (24×7) स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं-(0522) 1070, मोबाइल नं-9454441081 तथा ई-मेल आईडी rahat@nic.in है। यूपी के जो भी लोग यूक्रेन में हैं, उनसे विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने का अनुरोध है।

बताते चलें कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कॉमर्शियल फ्लाइट बन्द हैं। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बन्द है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन नम्बर संचालित किये जा रहे हैं।

Related posts

देवरिया में फसल बीमा कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया : डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

इस दिग्गज नेता को याद कर बोले सीएम योगी : उन्होंने अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से महानता के मानक तय किए

Rajeev Singh

भाजपा ने मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि : अंतर्यामी सिंह ने भूपेंद्र चौधरी के समक्ष उठाए दो अहम मसले

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद विक्रय और धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में ग्राम पंचायत महुअवां खुर्द के प्रधान बर्खास्त, फिर होगा चुनाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!